भोपाल हाट में देखें नेशनल हैंडलूम एक्सपो, शहीद भवन में नाटक 'हस्तिनापुर' का मंचन

Updated on 09-12-2023 12:39 PM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शनिवार 09 दिसंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट - ओल्ड कैंपियन स्कूल के मैदान में खेले जा रहे उमंग नेशनल ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में दिव्यांग महिला-पुरुष व्हील चेयर पर खेल का अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। समय सुबह से दस से शाम छह बजे तक है। इस टूर्नामेंट में 10 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी - आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र, जीटीबी कम्पलेक्स में जानजातीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 आदिवासी कलाकारों की करीब दो दर्जन कृतियां प्रदर्शित हैं। कृतियों को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

कथक कार्यशाला - कटारा हिल्स स्थित चक्रधर कल्चरल सेंटर में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्कार भारती विद्यापीठ के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 20 दिसंबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को चक्रधर कल्चरल सेंटर अध्यक्ष एवं कथक गुरु प्रीति तिवारी द्वारा कथक की बारीकियां बताई जा रही हैं। कार्यशाला निश्शुल्क है। समय सुबह 10 से 12 बजे तक है, जिसमें पांच से 16 साल के लगभग 75 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

नेशनल हैंडलूम एक्सपो- मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से भोपाल हाट में नेशनल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के 117 बुनकर अपने उत्पाद लेकर आए हैं। एक्सपो में उप्र, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मणिपुर, उत्तराखंड, दिल्ली सहित मप्र के बुनकरों के गुणवत्तायुक्त और विविध हैंडलूम उत्पाद एक साथ एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सरस्वती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। इसे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

नाट्य समारोह - मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से सम्मानित भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी स्व केजी त्रिवेदी की याद में त्रिकर्षि नाट्य संस्था द्वारा शहीद भवन में 08 से 12 दिसंबर तक नाट्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के दूसरे दिन आज शाम छह बजे से नाटक 'हस्तिनापुर' का मंचन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.