सतना के पिथौराबाद के अमृत सरोवर से जल-क्षमता बढ़ी

Updated on 04-09-2023 06:21 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में पंचायतों में अमृत सरोवर और पुष्कर सरोवर निर्माण की जो मुहिम चलाई थी, वह सतना जिले में साकार हो रही है। जिले में अमृत सरोवर निर्माण के लिये निर्धारित लक्ष्य के तहत 104 तालाबों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

जिले की जनपद पंचायत उचेहरा में ग्राम पंचायत पिथौराबाद में अमृत सरोवर तालाब तैयार किया गया है। सरोवर के बन जाने से क्षेत्र में जल संधारण क्षमता 28 हजार 500 घन मीटर तक बढ़ी है। सरोवर के निचले क्षेत्र में बसाहट होने से हेण्ड-पम्प और कुओं के जल-स्तर में सुधार हुआ है, जिससे पूरे साल जल-स्रोतों में पानी की उपलब्धता रहती है। इससे किसानों और मछुआरों को मछली-पालन और खेती में मदद मिल रही है।

अमृत सरोवर में कैचमेंट और ड्रेनेज लाइन का ट्रीटमेंट करते हुए पौध-रोपण का कार्य भी किया गया है। इससे मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा। उचेहरा क्षेत्र के पहाड़ी अंचलों के नीचे बसे हुए क्षेत्र में हमेशा ही जल संकट का दौर बना रहता था। इसका उल्लेख पिथौराबाद के प्रसिद्ध बघेली कवि श्री बाबूलाल दाहिया अपनी कविताओं में भी करते रहे हैं। पहाड़ों के बीच इस अमृत सरोवर को ग्राम पंचायत पिथौराबाद ने प्रसिद्ध लोक कवि पद्मश्री श्री दाहिया की कविताओं के नाम समर्पित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.