प्रदेश में बढ़ रहा जल संकट, 8 जिले हुए जल अभावग्रस्त घोषित

Updated on 03-04-2023 08:21 PM

प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जल पहुंचाने की सरकार की तैयारी के बीच जिलों में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए आठ जिलों के कलेक्टरों ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलों को जल अभाव ग्रस्त घोषित किया है। ऐसे जिलों में पेयजल के अलावा दीगर कामों में जलाशयों और अन्य पेयजल स्त्रोतों का पानी लेने पर रोक लगा दी गई है।

कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निबटने के लिए यह निर्णय लिया गया है और जून व जुलाई माह में पर्याप्त वर्षा होने तक कलेक्टर और एसडीएम की अनुमति के बिना किसी भी जल स्त्रोत, नदी, बंधान, बांध, झील, नहर, कुआ, नलकूप, जलधारा, जलाशय का पानी पेयजल के अलावा सिंचाई और अन्य कामों में उपयोग में नहीं लाया जा सकेगा। इसका पालन नहीं करने पर धारा 9 के अंतर्गत दो साल के कारावास या जुर्माना से दंडित किया जा सकेगा।

इन जिलों को घोषित किया गया जल अभावग्रस्त

जिन जिलों को अब तक जल अभावग्रस्त घोषित करने की कार्यवाही कलेक्टर कर चुके हैं उसमें अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करना शामिल है। सीहोर जिले में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सीहोर आष्टा और इछावर अनुभाग को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। ऐसे में सीहोर, श्यामपुर, आष्टा, जावर, और इछावर तहसील में नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा।

बुरहानपुर जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। यहां 30 जून तक ट्यूबवेल खनन पर प्रतिबंध रहेगा। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने जल अभावग्रस्त घोषित करने का आदेश जारी करते हुए कहा है कि हर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को ऐसी बोरिंग मशीनें जो अवैध रूप से जिले प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश तथा नलकूप खनन, बोरिंग का प्रयास करेंगी, उन मशीनों को जब्त कर पुलिस एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार होगा। यह आदेश 31 जुलाई तक प्रभावशील रहेगा।

हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत हरदा जिले को 31 जुलाई 2023 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। साथ ही नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना, झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह, सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने भी नरसिंहपुर, झाबुआ और सिवनी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके को जल अभावग्रस्त घोषित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.