हम सबको दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए : मंत्री श्री तोमर

Updated on 21-06-2024 06:23 PM

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुना में जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, हम सबको दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हम सभी हमारे प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिन्होंने योग कार्यक्रम को प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में आधिकारिक रूप से मान्यता दिलवाई। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। श्री तोमर ने श्रीअन्न संवर्धन योजना से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी अवलोकन किया और मोटे अनाज से तैयार किये गए व्यंजन को चखा। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्म सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.