प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर सपना साकार करने के लिए हम संकल्पित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 09-01-2024 12:14 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वार्ड क्रमांक 25, बाणगंगा बस्ती के निवासियों के साथ शामिल हुए और प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का श्रवण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न राज्यों के हितग्राहियों से यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के बाणगंगा स्थित संतोषी माता मंदिर के पास बने सभा स्थल पहुंचने पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जनप्रतिनिधि श्री सुमित पचौरी तथा पार्षदगण ने स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सभा स्थल पर जन कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भी वर्चुअली संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभा स्थल पर उपस्थित नागरिकों को "भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने" की शपथ दिलाई।

किसान, गरीब, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन को सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभा स्थल पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसान,गरीब, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सभी के पास काम हो, हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए और प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर सपना साकार हो, इसके लिए हम संकल्पित भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्राथमिकता के अनुरूप प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, फर्टिलाइजर के उपयोग में कमी लाने, विश्वकर्मा योजना सहित स्वरोजगार के लिए संचालित सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हमारी सरकार कार्यरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.