हमें गाजा पर कब्‍जा नहीं करना, बस हमास को घुसकर मारना है...इजरायली राजदूत का बड़ा बयान

Updated on 16-10-2023 02:05 PM
न्‍यूयॉर्क: संयुक्‍त राष्‍ट्र में इजरायल के राजदूत की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है। इस बयान के मुताबिक इजरायल की गाजा पर कब्‍जे की कोई मंशा नहीं है। बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने गाजा पर कब्‍जे को लेकर इजरायल को बड़ी चेतावनी दी थी। गाजा के बॉर्डर पर इस समय करीब तीन लाख सैनिक इकट्ठा हैं। इजरायल ने पिछले दिनों गाजा के 10 लाख लोगों को वहां से चले जाने के लिए कहा है। वहीं, ईरान की तरफ से भी इजरायल की सेना को धमकाया गया है। सात अक्‍टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था तब से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।

हमास का खात्‍मा एकमात्र लक्ष्‍य
संयुक्त राष्‍ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा, 'इजराइल को गाजा पर कब्जा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन हमास को खत्म करने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेगा। लेकिन चूंकि हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और एकमात्र रास्ता, जैसा कि राष्‍ट्रपति बाइडन ने खुद बताया है, हमास को खत्म करना है, इसलिए हमें वह करना होगा जो करना होगा उनकी क्षमताओं को नष्ट कर दें।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल को तटीय क्षेत्र पर कब्जा करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा है कि गाजा पर कब्‍जा करना इजरायल की बड़ी गलती होगी। इजरायल बढ़ते मानवीय संकट के बीच जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है।
इजरायल को देना होगा जवाब
अमेरिका में इजरायल के राजदूत माइकल हर्जोग ने रविवार को सीएनएन के साथ बातचीत में कहा है कि संघर्ष खत्‍म होने के बाद इजरायल का गाजा पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। उन्‍होंने कहा,' हमें गाजा पर कब्जा करने या दोबारा कब्‍जा करने की कोई इच्छा नहीं है।' हर्जोग ने कहा, हमें 20 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों के जीवन पर शासन करने की कोई इच्छा नहीं है। बाइडन ने कहा था, 'इजरायल को जवाब देना होगा। उन्हें हमास को खत्‍म करना ही होगा।' लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि गाजा पर इजरायल का कब्जा 'एक बड़ी गलती' होगी।

अब तक हजारों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लड़ाई शुरू होने के बाद से 2670 फलस्तीनी मारे गए हैं और 9600 लोग घायल हो गए हैं। यह संख्या 2014 में इजराइल-गाजा के बीच छिड़े युद्ध से भी अधिक है जो छह सप्ताह से अधिक समय तक चला था। यह पांच गाजा युद्धों में से दोनों पक्षों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है। इस बार के संघर्ष में 1400 से अधिक इजरायलियों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर नागरिक हमास के सात अक्टूबर के हमले में मारे गए थे। इजराइल के अनुसार, हमास ने बच्चों सहित करीब 150 लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा ले गए। यह 1973 में मिस्र और सीरिया के साथ हुए संघर्ष के बाद से इजरायल के लिए सबसे घातक युद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.