हमें ब्रिटेन में डर लगता है 180 हिंदू संगठनों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लिखा पत्र

Updated on 16-10-2022 05:55 PM

ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीयों, हिंदू संगठनों और मंदिरों ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पत्र लिखा है। इन संगठनों की कुल संख्या 180 बताई गई है। जानकारी के मुताबिक इस पत्र में इन संगठनों ने लिखा है कि हमें ब्रिटेन में डर लग रहा है। इन पत्रों में लीस्टर और बर्मिंघम में हुई घटनाओं का हवाला दिया गया है। साथ ही  ब्रिटिश प्रधानमंत्री से अपील की गई है कि वह यहां पर भारतीयों और हिंदू संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पत्र लिखने वालों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से कुल छह अपीलें की हैं।

हालिया घटनाओं का दिया हवाला
पत्र में लिखा है कि हम आपका ध्यान हाल ही में लीस्टर, बर्मिंघम और अन्य कस्बों में हुई घटनाओं की तरफ दिलाना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि इन घटनाओं ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों और हिंदू समुदाय को व्यथित कर दिया है। हिंदू समुदाय के प्रति नफरत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। पत्र के मुताबिक हिंदुओं के खिलाफ गाली-गलौज, शारीरिक हिंसा, सोशल मीडिया पर हरासमेंट के बाद अब उन्हें स्कूलों और कार्यस्थलों पर भी निशाना बनाया जा रहा है। पत्र में ब्रिटिश प्रधानमंत्री से अपील की गई है कि वह हालात को देखते हुए सही निर्णय लें और ब्रिटिश इंडियंस के डर को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करें।

पत्र में कही है यह बात
इस खुले पत्र पर विभिन्न संगठनों, हिंदू मंदिर राष्ट्रीय परिषद, बीएपीएस श्री स्वामीनारायण संस्था यूके, इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स एसोसिएशन यूके, इस्कॉन मैनचेस्टर, ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (यूके), हिंदू लॉयर्स एसोसिएशन (यूके) के सिग्नेचर हैं। इसमें कहा गया है कि हिंदू समुदाय ने करीब आधी सदी से ब्रिटेन को अपना घर बना रखा है। हम आबादी में दो फीसदी से भी कम हैं, फिर भी हमारा योगदान महत्वपूर्ण है। पत्र में कहा गया है कि न सिर्फ सामाजिक-आर्थिक योगदान दे रहे हैं बल्कि, ब्रिटिश मूल्यों का पालन भी पूरी शिद्दत से कर रहे हैं। साथ ही भारतीय यहां पर कानूनों का पालन भी पूरी तरह से करते हैं। इसके बावजूद हम यहां पर खुद को असुरक्षित और डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.