दूसरे दिन हम घबरा गए थे... 3 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित ने क्यों कहा ऐसा

Updated on 20-02-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने माना है कि डेविड वॉर्नर के टेस्ट से बाहर होने के बाद दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज करने उतरे ट्रेविस हेड के काउंटर अटैक ने उन्हें परेशान कर दिया था। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद रोहित ने कहा, ‘कल उन्होंने 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बनाए जो पांच रन प्रति ओवर से ज्यादा था। हम थोड़ा घबरा गए थे और हम काफी बार फील्डिंग में बदलाव की कोशिश कर रहे थे। सुबह मैं सिर्फ इन तीनों स्पिनरों को यह कहना चाहता था कि संयम रखो। हमें बार बार फील्डिंग में बदलाव की जरूरत नहीं है, जैसा कि हमने बीती शाम किया था। हम कसी गेंदबाजी करेंगे और बल्लेबाज को ही गलती करने देंगे।’
केएल राहुल पर राय
खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर केएल राहुल पर रोहित ने कहा, 'जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे होते हैं, तो आपको रन जुटाने के लिए अपना तरीका ढूंढने की जरूरत होती है। हम नहीं देखना चाहेंगे कि कोई खिलाड़ी कैसे रन बना रहा है क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई एकजुट होकर रन बनाए। पिछले कुछ समय से उनकी बैटिंग पर काफी बातें हो रही है। लेकिन बतौर टीम मैनेजमेंट, हम सिर्फ केएल की नहीं बल्कि हर खिलाड़ी की काबिलियत देखते हैं। अगर कोई खिलाड़ी काबिल है तो उसे ज्यादा मौके मिलते हैं।'
    पैट कमिंस ने बताई कमी
    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने माना कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम को 300 से अधिक रन बनाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘इस पर पीछे मुड़कर देखें तो 300 रन बनाना शानदार होता।' उन्होंने एक सेशन में नौ विकेट गंवाने पर निराशा जताते हुए कहा, ‘यह निराशाजनक है। इस मैच में भी हमने नागपुर की दूसरी पारी की कहानी दोहरायी।’ कमिंस ने कहा कि सीरीज के दोनों मैचों में भारत के निचले क्रम ने बल्ले से शानदार योगदान दिया और इसने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।
    भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- रोहित उन खिलाड़ियों में से हैं जो लंबे समय से टीम में है। इस तरह के व्यक्ति हैं, जो ज्यादा नहीं बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो सब सुनते हैं। वह ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों की बहुत परवाह करते हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि रोहित ने विराट कोहली जैसे किसी व्यक्ति से नेतृत्व संभाला।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.