बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने और उनके सपनों में नए रंग भरने के निरंतर करेंगे प्रयास - मंत्री श्री शुक्ला

Updated on 21-06-2024 09:41 AM

सभी छात्र पूरे मनोयोग से शैक्षणिक कार्य करें एवं मेहगांव विधानसभा क्षेत्र सहित जिले का नाम प्रदेश के शैक्षणिक पटल पर अंकित करें। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, हम इनके सपनों में नए रंग भरने के निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मंत्री श्री शुक्ला ने भिण्ड जिले के गोरमी में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्कूल चलें अभियान में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय में शिक्षक बनकर कक्षा ली एवं विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। मंत्री श्री शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गई।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आपका कार्य केवल पढ़ाई करना है, बाकी का काम मेरा है। आप सभी विद्यार्थी अपना लक्ष्य चुने, किस दिशा में जाना है अपना मार्ग निर्धारित करें, आपकी बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए, शिक्षा संबंधी सभी समस्याओं और रास्ते की हर रुकावट को दूर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आप पढ़ाई करें और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य से भ्रमित न रहें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए सीएम राइज स्कूल की स्थापना की है, जिसके माध्यम से आपको निजी स्कूलों से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त होगी।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पीएमश्री विद्यालय गोरमी पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों में किस प्रकार पढ़ाई करना चाहिए, प्रतिदिन कितनी पढ़ाई करना चाहिए, आईएएस, आईपीएस बनने के लिए क्या करना चाहिए आदि जिज्ञासाओं के समाधानकारक जवाब दिये, जो कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

पीएमश्री विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. डॉली श्रीवास ने मंत्री श्री शुक्ला को बताया कि वह कुश्ती प्लेयर है, वर्ष 2023 में शमशाबाद (विदिशा) में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है और प्रेक्टिस के लिए मैट की आवश्यकता है। मंत्री श्री शुक्ला ने जल्द ही मैट उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.