भारत को देंगे पूरी सुरक्षा, नए रूट तलाशेंगे.... पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद तालिबान का ऐलान, कहा- दिल्ली का खुलकर देंगे साथ

Updated on 10-10-2025 04:41 PM
काबुल: अफगान तालिबान के वरिष्ठ प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि उनकी सरकार भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की दिल्ली में मुलाकात हुई है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने गुरुवार रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बमबारी की है। इससे तालिबान और पाकिस्तान सरकार में तनातनी बढ़ गई है।

सीएनएन-न्यूज18 से बातचीत में सुहैल शहीन ने कहा, 'अफगानिस्तान और भारत के लोगों के बीच पारंपरिक संबंध रहे हैं। सदियों से चले आ रहे इन संबंधों को फिर से शुरू करने की जरूरत थी। मुत्तकी के दिल्ली दौरे से ये शुरुआत हो गई है। मुझे उम्मीद है कि जयशंकर और मुत्तकी की बैठक दोनों देशों के बीच संबंधों के एक नए चरण की शुरुआत करेगी।'

हमारे साझा क्षेत्रीय हित

शाहीन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अफगानिस्तान सुरक्षा, व्यापार और संपर्क के क्षेत्र में साझा हितों वाले साझेदार हैं। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान में ऐसी परियोजनाएं हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए भारत काम कर रहा था लेकिन वे अभी अधूरी हैं। इन्हें फिर से शुरू करने की जरूरत है। यह दोनों देशों के लिहाज से अहम हैं।'भारत की अपने राजनयिक कर्मियों और कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता पर शाहीन ने आश्वासन दिया कि तालिबान प्रशासन भारतीय अधिकारियों, परियोजनाओं और निवेशों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी सुरक्षा की गारंटी देते हैं। अगर आप यहां काबुल आएंगे तो पाएंगे कि अफगानिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर है।'

हम सभी रास्ते तलाशेंगे

पाकिस्तान के जमीनी रास्ता नहीं देने की संभावना और ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों के चलते भारत के लिए अफगानिस्तान से संपर्क चुनौती बन रहा है। इस पर शाहीन ने कहा कि तालिबान व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए नई दिल्ली के साथ काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा, 'हम संबंध शुरू करेंगे तो हम दोनों देशों के बीच सभी संभावित नए रास्ते भी तलाशेंगे। हमारे पास निश्चति रूप से कई वैकल्पिक विकल्प हो सकते हैं।
सुहैल शाहीन का बयान ऐसे समय ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तानी एयरफोर्स ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। गुरुवार रात हुए इस हमले में पाक ने TTP चीफ मुफ्ती नूर वली मेहसूद को मारने का दावा किया है। दूसरी ओर तालिबान सरकार ने कहा है कि विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इसने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संबंधों को और ज्यादा बिगाड़ दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.