कमजोर और कन्फ्यूजिंग स्टोरीलाइन, KGF वाला जादू दिखाने में प्रशांत नील नाकाम प्रभास का एक्शन सीक्वेंस देख मुंह खुला रह सकता है

Updated on 22-12-2023 02:33 PM

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार आज रिलीज हो गई है। हम इस फिल्म का रिव्यू करेंगे। फिल्म की लेंथ 2 घंटे 52 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
KGF की तरह सालार की कहानी भी एक काल्पनिक दुनिया से शुरू होती है। अमेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है। आध्या भागकर एक महिला के घर छिप जाती है। वो महिला देवा यानी प्रभास की मां होती है। देवा उसे उन गुंडों से बचाता है। धीरे-धीरे आध्या को देवा और उसकी फैमिली की सच्चाई पता चलती है।

कहानी सेकेंड हाफ में 'खानसार' की दुनिया में जाती है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग एक अलग दुनिया बनाकर रहते हैं। वे अपने आप को देश का हिस्सा नहीं मानते। उनकी खुद की आर्मी होती है। अंग्रेज भी उनसे सामने घुटने टेंक देते हैं। आजादी के बाद वहां पर राजा का शासन हो जाता है।

राजा के मरने के बाद सिंहासन की लड़ाई शुरू होती है। राजमन्नार (जगपति बाबू) छल कपट से राजा बन जाता है। वो इसके लिए प्रतिद्वंदियों की पूरी बस्ती को ही मरवा देता है। हालांकि उसमें से कुछ लोग बच जाते हैं। राजमन्नार का बेटा वर्धा और देवा बचपन से दोस्त रहते हैं। देवा आगे चलकर वर्धा को राजा बनाना चाहता है, इसके लिए वो दुश्मनों से लड़ता भी है। हालांकि देवा का भी खानसार की सिंहासन से एक कनेक्शन है, अब वो कनेक्शन क्या है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
बाहुबली के बाद से ही प्रभास अपना 100% नहीं दे पा रहे हैं। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसकी एक मुख्य वजह प्रभास की घुटने की चोट भी है। उनकी बॉडी मूवमेंट पहले की तरह नहीं रह गई है। पर्दे पर यह चीज साफ नजर आती है। इसके बावजूद प्रभास की एक्टिंग तारीफ के लायक है। उनके कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिसमें मुंह खुला रह सकता है। यह उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे साहो, राधेश्याम और आदिपुरुष से काफी बेहतर है। हालांकि फिल्म में उनके गिनती के डायलॉग्स हैं। कई सीक्वेंस तो बिना एक भी शब्द कहे निकल जाते हैं।

वर्धा के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी अच्छी है। ट्रेलर के ठीक विपरीत फिल्म में उनके किरदार को बहुत कमजोर रखा गया है। हालांकि उन्होंने अपने रोल के साथ जस्टिस किया है। श्रुति हसन को स्क्रीन टाइम बहुत कम मिला है।

डायरेक्शन कैसा है?
दर्शकों को उम्मीद थी कि डायरेक्टर प्रशांत नील KGF वाला जादू फिर से दिखा पाएंगे। हालांकि यहां पर वो पूरी तरह फेल होते दिखे हैं। वे प्रभास सहित किसी भी एक्टर से उनका बेस्ट नहीं निकलवा पाए हैं। पहले हाफ में उन्होंने स्टोरी को बिल्कुल कन्फ्यूजिंग बनाकर रखा है। सेकेंड हाफ में उन्होंने जरूर गाड़ी पटरी पर लाने की कोशिश की है।

प्रशांत नील की फिल्मों में अक्सर सेपिया मोड देखने को मिलता है। इनकी फिल्में स्क्रीन पर थोड़ी डार्क लगती हैं। सालार में भी यही देखने को मिला है। डायरेक्टर ने VFX का अच्छा यूज किया है।

म्यूजिक कैसा है?
फिल्म का BGM बहुत साधारण है। आज के समय में जहां बैकग्राउंड म्यूजिक पर काफी ज्यादा काम किया जा रहा है, इस फिल्म में वो बिल्कुल नदारद दिखा। KGF के बैकग्राउंड म्यूजिक की आज भी चर्चा होती है। सालार का BGM कहीं से भी इसके आस-पास नहीं है।

फिल्म का पॉजिटिव पॉइंट
दो-तीन एक्शन सीन्स थ्रिल पैदा करेंगे। फिल्म के जरिए अलग दुनिया में ले जाने की कोशिश की गई है। विजुअली देखें तो इसमें डायरेक्टर सफल भी रहे हैं। इस फिल्म में काफी दिनों बाद प्रभास का पुराना एक्शन अवतार देखने को मिला है। सेकेंड हाफ का अंतिम एक घंटा काफी दिलचस्प है।

फिल्म का निगेटिव पॉइंट
फर्स्ट हाफ में समझ ही नहीं आता कि फिल्म जा कहां रही है। कहानी को गढ़ने में काफी समय लगाया गया है। फिल्म का BGM काफी निराशाजनक है। प्रभास को थोड़े और डायलॉग्स दिए जा सकते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.