सुहाने मौसम में लुंगी पहने बेयर ग्रिल्स ने बताया भारत से आने वाला है अगला मेहमान, क्या आपने पहचाना?

Updated on 26-06-2023 08:49 PM
एडवेंचर-शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स अपने अतरंगी अंदाज से अलग-अलग चीजें करते नजर आते हैं। कभी एक्शन तो कभी लोगों को चौंकाना, उन्हें ये सब करके ही मजा आता है। बेयर ने हाल ही में लुंगी पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिससे फैंस उनके अगले भारतीय मेहमान के आने का अनुमान लगाने लगे। फेमस सर्वाइवल शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के टेलीविजन होस्ट ने रविवार को लुंगी पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। स्कॉटिश हाइलैंड्स में खड़े होकर उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अगले मेहमान के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा।


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक महाकाव्य RunningWildwBG स्कॉटिश टास्क का स्नैपशॉट, जल्द ही आ रहा है डिज्नी प्लस, नेट जियो टीवी पर। अंदाजा लगाइए कि मैं किस मेहमान को ले जा रहा हूं? लंबे बाल, ब्रिटिश और एक सच्चे आइकन।' ट्वीट को 1.2 लाख बार देखा गया और 1,400 से अधिक लाइक मिले, क्योंकि ज्यादातर फैंस ने तुरंत उनकी ड्रेस को पहचान लिया और अगले भारतीय मेहमान के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड भी दिखे।

लुंगी पहनकर बेयर ग्रिल्स किसे बुला रहे?

एक यूजर ने लिखा, 'लुंगी के साथ बेयर ग्रिल्स।' जबकि एक ने कमेंट किया, 'भारतीय पारंपरिक पहनावा लुंगी।' रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेयर ग्रिल्स रियलिटी शो 'रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली के संपर्क में भी हैं। उन्होंने पहले कहा था कि वह अगले कुछ महीनों में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग करने भारत वापस आएंगे।


पीएम मोदी पर बेयर ग्रिल्स की ये बात

बेयर ग्रिल्स के शो का नाम 'मैन वर्सेस वाइल्ड' है, जहां उनके साथ एक्टर रजनीकांत, अक्षय कुमार, विक्की कौशल और रणवीर सिंह सहित कई भारतीय हस्तियां पहले ही दिख चुकी हैं। 2019 में, वो उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र के साथ भी दिखे थे। उन्होंने कहा, 'मैं देश में जहां भी जाता हूं, मुझे गर्मजोशी और प्यार महसूस होता है। इसे समझाना मुश्किल है लेकिन मैं भारत के साथ एक जुड़ाव महसूस करता हूं, चाहे मैं पीएम मोदी के साथ हूं, या रणवीर के साथ या सिर्फ देश के लोगों के साथ भी क्यों नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.