पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 अक्टूबर के बाद असर दिखाएगी ठंड

Updated on 09-10-2023 03:33 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के 95 फीसदी से अधिक क्षेत्र से मानसून विदा हो गया है। रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून ने रवानगी ली। इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब प्रदेश में कहीं भी मानसूनी वर्षा के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। रविवार को भी प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। लेकिन यह मौसम ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी के आसार भी हैं। वहीं 15 अक्टूबर के बाद ठंड का असर दिखाई देने का अनुमान है।

दिन में खिल रही अच्छी धूप

आसमान से बादल छंटते ही प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिल रही है। रविवार को सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छतरपुर जिले के खजुराहो में 36.4, सतना में 36, जबलपुर में 34.8, सागर में 35.6, सतना में 36, गुना में 36 और भोपाल जिले में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच गया।

भोपाल में गर्मी ने किया बेचैन

भोपाल में लगातार कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई सालों बाद ऐसा हुआ है कि इस सीजन में अक्टूबर की शुरुआत में ही भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

न्यूनतम तापमान में भी उछाल

अधिकतम तापमान के साथ साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान इस समय गिर जाना चाहिए था, लेकिन बजाय इसके तापमान में बढ़त देखी जा रही है। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हुआ। टीकमगढ़ में 23, भोपाल में 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। इस कारण लोगों को रात में भी बेचैनी का एहसास हुआ।

आज से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार को भी पूरे मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वहां से नमी मध्य प्रदेश की ओर आएगी, इस कारण प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट होने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित आसपास के जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। वहीं, 15 अक्टूबर के बाद मलाजखंड, पचमढ़ी, नौगांव सहित कई शहरों में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.