अप्रैल में साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का एलान… यहां है रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी

Updated on 07-04-2025 12:21 PM

भोपाल: गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी।

रानी कमलापति - अगरतला - रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन

ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन

ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.