'वेलकम टू द जंगल' पब्लिक रिव्यू: फिल्म देखकर बोले बच्चे- हमें तो बहुत मजा आया, सारे सीन मस्त

Updated on 26-06-2026 03:08 PM
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए जानते हैं, पब्लिक को ये फिल्म कैसी लगी है।

इस फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आ रही है और इसी के साथ दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज की भी उम्मीद जताई गई थी। इस फिल्म में परेश रावल एक फेक फिल्म बनाना चाहते हैं जिसकी शूटिंग जंगल में शुरू होती है। फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है। गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं।

रियल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ

इसमें लीड कलाकारों की रियल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गाने भी खूब चर्चा में रहे। खैर, आइए जानते हैं फिल्म देखकर निकलते हुए लोगों ने इसके बारे में क्या कहा है।

बच्चों ने कहा है- फिल्म बहुत अच्छी है

पब्लिक के कुछ वीडियोज़ सामने आए हैं। इस वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि उन्हें ये फिल्म काफी अच्छी लगी है। कुछ ने कहा- ये फिल्म सुपरहिड होनेवाली है। वहीं कुछ लोगों ने कहा- मस्त, सबकुछ टॉप है। वहीं कुछ बच्चों ने कहा है- फिल्म बहुत अच्छी है। कुछ ने कहा है- इस फिल्म के सारे एक्टर, सारे सीन और वन लाइनर्स खूब मजा दिला रहे।

लोगों ने कहा- आखिरी तक बिल्कुल बोर नहीं

लोगों ने साफ-साफ कहा है, 'बहुत ही बढ़िया, अमेजिंग मूवी है और पूरी तरह से एंटरटेनिंग मूवी है, जो शुरू से आखिरी तक बिल्कुल बोर नहीं करती।

'वेलकम टू द जंगल' के कलाकार

बता दें कि फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान , सुदेश बेरी और व्रीही कोडवारा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

यह फिल्म लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस सीरीज की पहली फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी जबकि इसका दूसरा भाग वेलकम बैक 2015 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.