भोपाल के कलियासोत डैम किनारे बनेंगे वेलनेस कॉटेज

Updated on 07-06-2025 12:13 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अब वेलनेस टूरिज्म की राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज अब खूबसूरत कलियासोत डैम के किनारे मॉडर्न वेलनेस कॉटेज बनाएगा।

ये कॉटेज न सिर्फ पहाड़ी, डैम और जंगल के मनोरम नजारों के साथ पंचकर्म और बॉडी डिटॉक्स (शरीर की अंदरूनी सफाई) की सुविधा देंगे, बल्कि परिवारों को एक साथ पारंपरिक छुट्टियों को वेलनेस वेकेशन में बदलने का अवसर भी देगा।

मौजूदा सेंटर की सफलता ने दी नए प्रोजेक्ट को उड़ान

खुशीलाल संस्थान के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने शुक्रवार को एक प्रेस टूर के दौरान इस नई योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह नया प्लान संस्थान में पहले से चल रहे सरकारी सुपर स्पेशियलिटी और पंचकर्म वेलनेस सेंटर की जबरदस्त सफलता को देखते हुए बनाया गया है। वर्तमान में यह सेंटर 95% की स्थायी ऑक्यूपेंसी (हमेशा भरा रहना) के साथ संचालित हो रहा है, जिसकी रिपोर्ट लगातार केंद्रीय आयुष मंत्रालय को भेजी जा रही है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए, अब वेलनेस कॉटेज को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये कॉटेज मौजूदा सेंटर के ठीक नीचे पहाड़ी पर तैयार होंगे, जिससे एक एकीकृत वेलनेस हब बन सकेगा। इन कॉटेज की डिज़ाइन और लोकेशन को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही आर्किटेक्ट की एक विशेष टीम बुलाई जाएगी।

आयुर्वेदिक और कस्टमाइज्ड डाइट भी इस में भर्ती होने वाले मरीजों और वेलनेस के लिए आने वाले लोगों को उनकी सेहत और बीमारी के हिसाब से खास आयुर्वेदिक डाइट दी जाएगी। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज को एक आयुर्वेदिक आहार का मेन्यू देंगे, जिसमें लोग अपनी पसंद के अनुसार आहार का चुनाव कर सकेंगे। यह सुनिश्चित करेगा कि हर व्यक्ति को उसकी जरूरत के हिसाब से सही पोषण मिले।

पंचकर्म एवं वेलनेस सेंटर से बढ़ रहा मेडिकल टूरिज्म पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में स्थित यह पंचकर्म और वेलनेस सेंटर देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह अपनी तरह का देश का एकमात्र सरकारी सेंटर है, जहां अब तक सात देशों से 50 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), हॉन्गकॉन्ग, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), कनाडा, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे विकसित देश शामिल हैं, जो भारतीय आयुर्वेद पर उनके बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

प्रदेश में बनेंगे 12 नए वेलनेस सेंटर

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारियों ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि खुशीलाल कॉलेज के पंचकर्म एंड वेलनेस सेंटर की सफलता को देखते हुए, प्रदेशभर में 12 नए आयुष वेलनेस सेंटर तैयार किए जाएंगे। इनमें से 10 सेंटर 10-10 बेड के होंगे और इन पर कुल 125 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन सेंटरों को खास तौर पर उन्हीं क्षेत्रों में बनाया जाएगा जहां पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है। इससे मेडिकल टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा। उज्जैन और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 50-50 बेड के बड़े सेंटर 15-15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जाएंगे। जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आयुर्वेदिक वेलनेस का फायदा मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.