एशिया कप डिफेंड करने चले थे डिपेंड होकर रह गए, टीम इंडिया का हुआ खस्ताहाल

Updated on 07-09-2022 06:20 PM

नई दिल्ली
 
टीम इंडिया ने एशिया कप का आखिरी सीजन जीता था, जो 2018 में खेला गया था। ऐसे में टीम इंडिया एशिया कप की ट्रॉफी को डिफेंड करना चाहती थी, लेकिन 10 दिनों के भीतर टीम इंडिया डिफेंड करने के चक्कर में डिपेंड होकर रह गई। जी हां, टीम इंडिया एशिया कप 2022 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर डिपेंड हो गई है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं है।

भारतीय टीम ने जब आखिरी बार एशिया कप खेला था तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही थे, लेकिन इस बार कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में अब कुछ नहीं है। अगर टीम को फाइनल खेलना है तो फिर एक नहीं, बल्कि तीन नतीजे भारतीय टीम के अनुसार आने चाहिए, जिसमें टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को हराए, भारत अफगानिस्तान को हराए और श्रीलंका पाकिस्तान को हराए।
 
इन तीन नतीजों के बाद भी टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना उससे तय होगा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की टीम का नेट रन रेट क्या है। एशिया कप 2022 के सुपर 4 के 3 मैचों के बाद भारत तीसरे पायदान पर है। भारत और श्रीलंका ने दो मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने अभी एक-एक मैच खेला है। अगर आज पाकिस्तान की जीत होती है तो फिर भारत का सफर समाप्त हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.