ओडिशा से ला रहे थे 90 किलो गांजा, पुलिस ने दबोचा...

Updated on 17-10-2023 05:52 PM

रायपुर। नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स सेल और मंदिर हसौद थाना पुलिस ने 90 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा की खेप ला रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर करवाई करते हुए तस्करों को एनएच- 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास से दबोचा गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दरअसल 16 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन और व्यक्तियों की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत एन एच - 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों ने वाहन को रोकवाया। वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सत्यप्रिया मांझी, प्रदोश मुण्डा एवं हितेश प्रधान निवासी अंगुल ओडिशा बताया। उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 240 ग्राम गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा मान्जा कार क्रमांक जी जे/21/ए ए/6123 तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 14,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 600/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी
सत्यप्रिया मांझी पिता सुदर्शन मांझी उम्र 30 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।
प्रदोश मुण्डा पिता विनोद मुण्डा उम्र 30 साल निवासी खोदर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।
हितेश प्रधान पिता दुखी श्याम प्रधान उम्र 19 साल निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।
 
कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेंद्र भार्गव, आर. अविनाश सिंह, रवि तिवारी, विकास क्षत्री, खेमलाल कौशिक एवं अजय कुमार कौशल तथा थाना मंदिर हसौद से सउनि छक्कन साहू, गोकुल साहू, आर. दिनेश झा एवं निहाली राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.