'महावतार नरसिम्हा' में कॉपी किए गए 'गॉड ऑफ वॉर' के फाइट सीन? VIDEO देख यूजर्स ने मेकर्स की उड़ाईं धज्जियां!

Updated on 20-11-2025 01:17 PM
'महावतार नरसिम्हा' जब कुछ महीने पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो इसने तहलका मचा दिया था। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर गदर काटेगी और बंपर कमाई करेगी। जब OTT पर आई, तो और ब्लॉकबस्टर हो गई। मेकर्स ने दावा किया था कि 'महावतार नरसिम्हा' के कुछ फाइट सीन्स को प्रभास स्टारर 'सालार' से लिया था। और अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चौंकाने वाला है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 'महावतार नरसिम्हा' के फाइट सीन्स को फिल्म 'गॉड ऑफ वॉर' से हूबहू कॉपी किया गया है।

वीडियो देख यूजर्स हैरान, एक-एक सीन कॉपी का आरोप

वीडियो देख यूजर्स हैरान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में नरसिंह और हिरण्यकश्यप के बीच युद्ध का एक सीन दिखाया गया है और इसके साथ में 'गॉड ऑफ वॉर' में क्रेटोस और बलदुर के बीच मुकाबला दिखाया गया है।

मूव्स से लेकर टाइमिंग और कैमरा एंगल तक सेम होने का दावा

यूजर्स का मानना है कि 'महावतार नरसिम्हा' और 'गॉड ऑफ वॉर'... दोनों सीन्स में मूव्स से लेकर टाइमिंग और कैमरा एंगल तक एकदम एक जैसे हैं। यहां तक कि कोरियोग्राफी भी कॉपी पेस्ट जैसी लग रही है। और तो और एक सीन ऐसा है, जिसमें हर फ्रेम God of War से कॉपी किया गया है।

The Incredible Hulk से भी कॉपी किए गए थे सीन्स

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें 'महावतार नरसिम्हा' के क्लाइमैक्स की तुलना The Incredible Hulk के आखिरी लड़ाई वाले सीन से की गई थी।

'महावतार नरसिम्हा' ने कितना कलेक्शन किया था?

'महावतार नरसिम्हा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो sacnilk के मुताबिक, इसने देशभर में सभी भाषाओं से 250.29 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, वर्ल्डवाइड 325.74 करोड़ का कलेक्शन रहा था। यह फिल्म थिएटर्स में 25 जुलाई को रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.