प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने मचाया गदर, जीत के साथ किया आगाज

Updated on 16-06-2023 08:00 PM
दुबई: वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने आईसीसी पुरूष क्रिकेट वनडे विश्व कप 2023 क्वालीफायर से पहले अपने दोनों अभ्यास मैच जीत लिए हैं। नीदरलैंड ने भी पिछले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि नेपाल ने ओमान पर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल के शतक की मदद से संयुक्त अरब अमीरात को 114 रन से हराया। एक समय पर वेस्टइंडीज के सात विकेट 198 रन पर गिर गए थे। इसके बाद पॉवेल ने कीमो पॉल के साथ आठवें विकेट के लिए 139 रन जोड़े।

पॉवेल 55 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए और निकोलस पूरन ने भी 74 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 374 रन का स्कोर खड़ा किया। यूएई के लिए बासिल हमीद ने नाबाद 122 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

वेस्टइंडीज के लिए यानिक कारिया ने 58 रन देकर चार विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिये भेजा। ब्रेंडन मैकमुलेन अर्धशतक से एक रन से चूक गए और उनकी टीम 163 रन पर आउट हो गई। जवाब में जिम्बाब्वे ने 25 ओवर में छह विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने बुलावायो में अमेरिका को 198 रन से हराया। दिमुथ करूणारत्ने ने 100 गेंद में 111 रन बनाए जबकि कुसाल मेंडिस ने 91 गेंद में 105 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पांच विकेट पर 392 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 198 रन पीछे रह गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.