आप भारत में क्‍या कर रहे, दुबई चले जाओ... अभ‍िनव कश्‍यप ने अब शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा- वहां उनकी 'जन्नत'

Updated on 10-10-2025 05:07 PM
सलमान खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'दबंग' के डायरेक्‍टर अभ‍िनव कश्‍यप एक बार फिर चर्चा में हैं। बीते दिनों सलमान पर बेधड़क और बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद अब उन्‍होंने शाहरुख खान पर निशाना साधा है। अनुराग कश्‍यप के भाई अभ‍िनव ने 'किंग खान' पर तंज कसते हुए कहा है कि शाहरुख खान को दुबई चले जाना चाहिए। डायरेक्‍टर ने सुपरस्टार की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ समाज से 'लेते हैं', बदले में कुछ नहीं देते हैं।

'बॉलीवुड ठिकाना' से बातचीत में अभिनव कश्‍यप ने शाहरख खान के लिए कहा, 'यह समाज सिर्फ लेना जानता है, देना नहीं। वे सिर्फ लेते हैं, लेते हैं और और लेते हैं। शाहरुख खान के दुबई वाले घर को 'जन्नत' कहते हैं, जबकि यहां वाले को मन्नत कहते हैं। इसका क्या मतलब है? यहां आपकी सारी मन्नतें कुबूल हो गईं। वह और भी दुआएं करते रहते हैं। मैंने सुना है कि वह अपने बंगले में दो मंजिल और बनवा रहे हैं। इसलिए मांग बढ़ रही है। लेकिन अगर आपकी 'जन्नत' वहां है, तो वहीं जाकर रहो। आप भारत में क्या कर रहे हैं?'

अभ‍िनव कश्‍यप बोले- क्या तुम मुझे खाना देते हो?

अभिनव कश्‍यप यही नहीं रुके। उन्‍होंने शाहरुख की 2023 में रिलीज फ‍िल्म 'जवान' के एक मशहूर डायलॉग पर भी निशाना साधा। कहा, 'फिर वो फ़िल्मों में ऐसी लाइन्स बोलते हैं कि बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर। हम इन लोगों से क्या बात करें? इन्होंने अपने महल आम आदमी की पहुंच से बाहर बना लिए हैं। मुझे क्या फर्क पड़ता है कि इनकी कुल संपत्ति कितनी है? क्या तुम मुझे खाना देते हो? शाहरुख भले ही बोलने में माहिर हों, लेकिन नीयत उसकी भी गड़बड़ ही है।

कौन हैं अभिनव कश्यप?

अभिनव कश्यप एक राइटर और डायरेक्‍टर हैं। उनका एक परचिय यह भी है कि वह डायरेक्‍टर अनुराग कश्यप के भाई हैं। अभिनव कश्यप ने 'जंग' से स्‍क्रीनप्‍ले राइटर के तौर पर शुरुआत की थी। फिर साल 2010 में वह सलमान खान की 'दबंग' से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्‍टर शुरुआत की। यह सुपरस्‍टार एक्‍टर की पहली 100 करोड़ी फिल्‍म बनी। बाद में अभ‍िनव ने रणबीर कपूर के साथ 'बेशरम' फिल्‍म बनाई, लेकिन यह बुरी तरह पिट गई। इसके बाद से ही वह पर्दे से दूर हैं

बेस्‍ट एक्‍टर का नेशनल अवॉर्ड, अब 'किंग' की तैयारी

दूसरी ओर, शाहरुख खान की बात करें तो हाल ही 71वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स में उन्‍हें 'जवान' के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का पुरस्‍कार मिला है। वह इन दिनों एक्शन थ्रिलर 'किंग' की तैयारी कर रहे हैं, जो 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्‍ट कर रहे हैं। जबकि इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भ्‍ज्ञी नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.