पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया तालिबान, बोला- यह अच्छे पड़ोसी की निशानी नहीं

Updated on 11-09-2023 01:57 PM
काबुल: अफगान तालिबान ने सुरक्षा बलों के बीच झड़प के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने इस झड़प के बाद अपनी मुख्य सीमा को बंद कर दिया है। इस कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार रूक गया है, जिससे व्यवसायों का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी और अफगान तालिबान बलों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इसके बाद बुधवार को व्यस्त माने जाने वाले तोरखम सीमा पास चौकी को बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर लोगों और सामानों से भरे गाड़ियों की लाइन लग गई।

तालिबान ने जताई नाराजगी

तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात तोरखम गेट को बंद करने और पाकिस्तानी पक्ष के अफगान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी को अच्छे पड़ोसी के विपरीत मानता है। बयान में कहा गया है कि यह घटना तब शुरू हुई जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीमा के पास एक पुरानी सुरक्षा चौकी की मरम्मत कर रहे अफगान तालिबान बलों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

सीमा बंद होने से फंसे सैकड़ो वाहन

तालिबान ने कहा कि सीमा बंद होने के बाद सामान से लदे सैकड़ों ट्रक रोक दिए गए हैं और व्यापारियों ने शिकायत की है कि व्यापार प्रभावित हो रहा है। बयान में कहा गया है कि तोरखम गेट के बंद होने से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और दोनों तरफ के सामान्य व्यापारिक वर्ग को व्यापार और वित्तीय नुकसान हो सकता है। बयान में कहा गया है कि कई यात्री भी सीमा के दोनों तरफ फंस गए हैं। 2,600 किमी (1,615 मील) सीमा से जुड़े विवाद दशकों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद का कारण बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.