सौरव गांगुली ने ऐसा क्या कर दिया था कि डेब्यू मैच युवराज सिंह की हालत पतली हो गई थी, पूरी रात रहे थे परेशान

Updated on 16-03-2023 10:21 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी कोई खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलता है तो उसके दिमाग एक साथ कई तरह की बातें चल रही होती है। डर, घबराहट और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ जब खिलाड़ी मैदान पर उतरता है वह अपना सब कुछ झोंक देना चाहता है लेकिन क्या हो जब टीम का कप्तान ही डेब्यू करने वाले प्लेयर से एक ऐसा मजाक कर बैठे जिसके कारण वह पूरी रात सो ही नहीं पाए और अगली सुबह उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जेसन गिलेस्पी जैसे बेरहम गेंदबाजों का सामना करना हो।


ऐसा ही कुछ हुआ था भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ। युवराज ने साल 2000 में टीम इंडिया के लिए सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। डेब्यू से ठीक एक दिन पहले सौरव गांगुली ने युवराज सिंह से मैच में ओपनिंग करने की बात कही। यह सुनकर युवराज सिंह घबरा गए। इंटरनेशनल लेवल पर पहला मैच और उसमें भी ओपनिंग यह सुनकर युवी पूरी तरह परेशान हो गए।
    युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में उस घटना का खुलासा करते हुए कहा, 'कप्तान गांगुली ने मुझसे पूछा कि कल के मैच में ओपनिंग करेगा। डेब्यू से एक दिन पहले जब कप्तान ने यह पूछा तो मैं मना नहीं कर पाया और हां बोल दिया लेकिन मेरी हालत खराब हो गई थी। मैं रात में जब सोने गया तो सोच-सोच कर मुझे नींद ही नहीं आ रही थी। हालांकि बाद में मुझे पता चला कि सौरव गांगुली मेरा टांग खीच रहे थे।'

    उन्होंने कहा, 'मैच के दिन मुझे पांच नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। मैं काफी नर्वस था लेकिन मैदान पर उतरने के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान गेंद पर लगाया। इसके बाद शॉट लगने शुरू हुए तो मेरा डर धीरे-धीरे खत्म हुआ।'

    बता दें कि उस मैच में युवराज सिंह ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उन्हें 37 रन पर एक जीवनदान भी मिला था। नैरोबी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 265 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की तिकड़ी जहीर खान, अजीत अगरकर और वेंकटेश प्रसाद के आगे 245 रन ही बना सकी। आईसीसी नॉकआउट का यह क्वार्टर फाइनल मैच था और इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के साथ हुआ। इस बाधा को पार कर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

    अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि जिस तरह के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने मैं पहली बार मैदान पर खेलने उतरा था उनके खिलाफ अगर मैं आज 37 रन भी बना लेता तो वह मेरे लिए काफी होता।

    टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह का करियर


    भारत के एक दशक से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेलने वाले युवराज सिंह का करियर काफी शानदार रहा। वह टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 8701 रन दर्ज है जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 1177 रन बनाए।

    बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी युवराज ने सिंह ने अपना जौहर दिखाया। गेंदबाजी में युवराज ने वनडे में 111 विकेट अपने नाम किए जबकि टी20 में उनके खाते में 28 विकेट है। वहीं टेस्ट में 9 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी ने साल 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.