उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर ये क्या किया! गलती से भी न जूम करें गले का हिस्सा, घिन आ जाएगी

Updated on 17-05-2023 08:10 PM
फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का बिगुल बज गया है। मंगलवार 16 मई से इसकी शुरुआत हो गई है जिसमें देश-विदेश के तमाम सितारे पहुंचे हैं। बॉलीवुड की भी कुछ हस्तियों ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है। अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, प्रियंका चोपड़ा के अलावा उर्वशी रौतेला भी पहुंचीं। कान 2023 के रेड कार्पेट पर पहले ही दिन 'पागलपंती' एक्ट्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वह ऊपर से नीचे तक तो खूबसूरत लग रही थीं लेकिन उन्होंने अपने गले के साथ जो किया, उससे सच में मन घिना गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है। आइए बताते हैं।

Cannes 2023 के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने अपना अलग अंदाज दिखाया। जहां सारा अली खान लहंगा पहनकर पहुंची। वहीं, उर्वशी ने गुलाबी रंग का गाउन कैरी किया हुआ था। साथ ही बालों को भी बांधकर उसका हाई बन बनाया था। इसकी उन्होंने ढेर सारी फोटोज भी पोस्ट कीं। कुछ ने तारीफ की और कुछ ने ऋषभ पंत का नाम लेकर इनको चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर इन सबके बीच जो सबसे ज्यादा घिना देने वाला था वो इनके गले का हार।

उर्वशी के गले में पहनी घिना देने वाली चीज

उर्वशी रौतेला ने अपने गले में कोई हीरे-मोती का जड़ाऊ हार नहीं पहना था। बल्कि उन्होंने मगरमच्छ और गिरगिट से बना हुआ नेकलेस अपने बदन पर सजाया हुआ था। इतना ही नहीं, उनके कान में भी इसी के मैचिंग के रेप्टाइल्स सजे हुए थे। जो कि उन्हें एकदम अलग लुक तो दे रहे थे। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को उल्टी का एहसास करा रहे थे। लोगों ने कमेंट सेक्शन में भी उनके नेकलेस को डरावना बताया।

उर्वशी के गल में मगरमच्छ देख डरे लोग

उर्वशी रौतेला ने अपने फोटोशूट का वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें एक यूजर ने लिखा- गले में छिपकली अगर जिंदा हो गई तो फोटोशूट छोड़कर ऐसे भागोगे...। एक ने पूछा- अब बहुत खूबसूरत हैं लेकिन आपने गले में छिपकली क्यों टांग रखी है। एक ने कहा- इन्ही सब हरकतों से ऋषभ बाबू डर जाता है इसलिए तुमसे दूर भगा रहा है। बता दें कि एक बार को ये देखने में छिपकली लग रही है लेकिन है मगरमच्छ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.