'डेटिंग डेज़ में क्या-क्या सपने दिखाते हैं लड़के', परिणीति ने अपने चैट शो में राघव चड्ढा के सामने खूब दागे सवाल

Updated on 03-10-2025 03:49 PM
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और 'मेड फॉर इच अदर' वाली जोड़ियों में से एक है। हाल ही में दोनों की शादी को दो साल पूरे हुए। परिणीति और राघव जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। परिणीति ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने टॉक शो में हसबैंड राघव चड्ढा का स्वागत करती नजर आ रही हैं। परिणीति ने उनसे ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जिसका जवाब उनके लिए मुश्किल पड़ गया।

परिणीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे गुमनाम पॉडकास्ट यानी फेक टॉक शो में आपका स्वागत है, जहां आज के खास मेहमान कोई और नहीं, मेरे पति, श्री राघव चड्ढा हैं! क्या मुझे इसे रोजाना करना चाहिए? और सच में बताइए - क्या सर राघव ही सबसे बेस्ट नहीं हैं?'

राघव बोले- आप अपने सवाल दागना शुरू करिए

एक्ट्रेस इस वीडियो में कहती नजर आती हैं कि उनके 'फेक टॉक शो' में राघव चड्ढा का स्वागत है। वो कहती हैं, 'आज मैं काफी फॉर्मल सेटिंग में बैठी हूं क्योंकि आज हमारे पास बहुत ही इम्पॉर्टेंट गेस्ट हैं हमारे फेक टॉक शो पर, मिस्टर राघव चड्ढा।' इसपर राघव कहते हैं- आप अपने सवाल दागना शुरू करिए, हम तैयार हैं।

परिणीति बोलीं- डेटिंग डेज़ में क्या-क्या सपने दिखाते हैं लड़के

परिणीति पूछती हैं- तुमने चाय कब बनाई हमारे लिए? इसपर राघव कहते हैं-आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिनती हैं? राघव कहते हैं- कितनी बार बनाई है। परिणिती ने फिर कहा- डेटिंग डेज़ में क्या-क्या सपने दिखाते हैं लड़के और फिर शादी के बाद चेंज हो जाते हैं। इसपर राघव मजाक में कहते गहैं- नेताओं के वादे तो...।

परिणीति ने पूछा- घर में हल्दी कहां रखी हुई है

परिणीति फिर पूछती हैं- घर में हल्दी कहां रखी हुई है, जरा ये बताना मुझे। राघव के पास इसका जवाब नहीं है। परिणीति ने फिर पूछा- एक काम करना, जब तुम बड़े हो जाओगे तो तुम पॉलिटिशियन बनना। इसपर राघव ने कहा- बहुत लोग कहते हैं

जल्द बनने वाले हैं पैरेंट

बता दें कि हाल ही में 24 सितंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पेरिस पहुंचे थे। उदयपुर में दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। पिछले दिनों 25 अगस्त को परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में एक फोटो पर एक केक था जिसपर 1 + 1 = 3 लिखा हुआ था। वहीं एक वीडियो भी था जिसमें परिणीति और राघव एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर पार्क में घूमते दिख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.