मोदी सरकार ने ईडी, आईटी के इस्तेमाल के सिवाय और क्या किया: प्रमोद तिवारी

Updated on 20-10-2023 04:25 PM

रायपुर। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राज्यस्थान में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार पर जनता का भरोसा बरकरार है। मध्यप्रदेश में चुनाव जनता लड़ रही है, कांग्रेस की सरकार तय है।



प्रमोद तिवारी ने कहा, राजस्थान में हमने झगड़ा सुलझा लिया है। वहां सरकार को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में लहर है। परिवर्तन दिख रहा है। मिजोरम में गठबंधन के साथ सरकार हमारी ही बनेगी। मैं भाजपा के नेताओं और मोदी सरकार से पूछना चाहता हूं, ईडी, आईटी के इस्तेमाल के सिवाय और क्या किया है. मैं एक आकंड़ा बता रहा हूं। मोदी सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने के लिए भूपेश सरकार को 65 राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। ऐसे में भूपेश सरकार पर भाजपा नेताओं को सवाल उठाने का मतलब ही नहीं रह जाता।


तिवारी ने कहा, देश के श्रेष्ठतम मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल को जाना जाता है। भूपेश सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को सीधा फायदा हुआ है। आर्थिक उन्नति हुई है।


उन्होंने कहा, मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण कर रही है. इस मामले में अमित शाह और मोदी सरकार झूठ बोल रहे हैं।


मोदी सरकार के कैबिनेट की कॉपी लहराते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, ये वो दस्तावेज हैं, जिसमें नगरनार को बेचने का निर्णय हुआ. अगर ये गलत है तो मोदी सरकार भी ऐसे ही दस्तावेज निरस्तीकरण का लहरा के दिखाएं। झूठ बोलने से कोई फायदा नहीं होगा।

उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भाजपा बनाना ही नहीं चाहती थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद और जनता की भावना के साथ राम मंदिर बन रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.