दो सेकेंड के वीडियो में ऐसा क्‍या कि ईरानी विदेश मंत्री ने कैंसिल कर डाली भारत यात्रा, एक क्लिप की वजह से मचा बवाल

Updated on 17-02-2023 07:00 PM
तेहरान: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन ने ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी के लिए मुसीबतें पैदा कर दी हैं। इन प्रदर्शनों के चलते अब ईरान के विदेश मंत्री ने अपना भारत दौरा कैंसिल कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्‍दुलहानियन को अगले महीने यानी मार्च में रायसीना डायलॉग्‍स के लिए भारत आना था जिसका आयोजन तीन और चार मार्च को होना है। इंडियन एक्‍सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस कार्यक्रम के ही ए‍क वीडियो ने ईरानी राष्‍ट्रपति रईसी को निराश कर दिया है। ईरान में पिछले करीब पांच महीने से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। हिजाब के खिलाफ जारी इन प्रदर्शनों की वजह से यहां की सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है।
राष्‍ट्रपति की तस्‍वीर पर हंगामा
रायसीना डायलॉग थिंक टैंक ऑब्‍वर्जवर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) का एक फ्लैगशिप इवेंट है जिसका आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर किया जाता है। साल 2023 के कार्यक्रम से जुड़े इस आयोजन का प्रमोशनल वीडियो एक महीने पहले जारी किया गया था। इस वीडियो में दो सेकेंड की एक क्लिप में नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं अपने बाल काटती नजर आ रही हैं। उनके साथ ही ईरानी राष्‍ट्रपति रईसी की फोटोग्राफ भी है। यही तस्‍वीर बवाल की वजह बन गई है। ईरान दूतावास इस क्लिप से खासा नाराज है।
दूतावास ने जताई आपत्ति
दूतावास अपने विदेश मंत्री के स्‍वागत की तैयारियों में लगा हुआ था। सूत्रों की मानें तो ईरानी दूतावास ने ओआरएफ और भारतीय विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है। ईरानी अधिकारियों की तरफ से उनके राष्‍ट्रपति और प्रदर्शनकारियों को इस तरह से प्रदर्शित करने पर आपत्ति जताई गई है। मगर इसके बाद भी थिंक टैंक की तरफ से कोई नरम रुख नहीं दिखाया गया है।

ओआरएफ का जो वीडियो आया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की भी झलक है। ये झलक समरकंद सम्‍मेलन की है। रायसीना डायलॉग में जी-20 देशों के 20 से ज्‍यादा विदेश मंत्री शिरकत करने वाले हैं।

क्‍यों हो रहे हैं प्रदर्शन
इस पूरे रवैये से नाराज ईरान की सरकार ने आयोजकों को जानकारी दी है कि अब उनके विदेश मंत्री रायसीना डायलॉग के लिए भारत नहीं आएंगे।ईरान में सितंबर से विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ये प्रदर्शन उस समय शुरू हुए जब 22 साल की माशा अमीन की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अमीनी ने ईरान की अथॉरिटीज को हिजाब पर चुनौती दी थी। माशा की मौत के बाद पुलिस पर उसे प्रताड़‍ित करने के भी आरोप लगे थे।
प्रदर्शन पर भारत का रवैया
यह बात भी गौर करने वाली है कि अभी तक भारत की तरफ से इन प्रदर्शनों पर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। साथ ही संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग (UNHRC) की तरफ से जो प्रस्‍ताव पेश किया गया, उस पर होने वाली वोटिंग से भी भारत नदारद था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.