Mamta Kulkarni के साथ क्या हुआ? क्या ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी है पति? पढ़िए एक्ट्रेस की 'बर्बादी' की कहानी

Updated on 20-04-2023 09:17 PM
नब्बे के दशक में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्होंने सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान समेत कई स्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में की थीं। ममता कुलकर्णी उस दौर की हाइएस्ड पेड एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। फिर अचानक ही करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने फिल्में छोड़ दीं और बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया। ममता कुलकर्णी ने क्यों ऐसा किया और वह कहां गईं, किसी को कुछ समझ नहीं आया। बाद में सबको तब झटका लगा, जब ममता कुलकर्णी योगिनी बन गईं। उनका नाम इंटरनैशनल ड्रग्स रैकेट में भी सामने आया। आज भी लोग यह जानने को बेताब हैं कि ममता कुलकर्णी के साथ आखिर क्या हुआ था? विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी का क्या कनेक्शन था? क्या दोनों ने सच में शादी की थी? ममता कुलकर्णी के 20 अप्रैल को 51वें बर्थडे हम आपको यही सब बताने जा रहे हैं।

Mamta Kulkarni ने 1993 में फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'आशिक आवारा', 'वक्त हमारा है', 'करण अर्जुन', 'बाजी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'चाइना गेट' और 'छुपा रुस्तम' जैसी फिल्में शामिल हैं। ममता कुलकर्णी 2001 तक फिल्मों में काम किया और फिर 2002 में अचानक ही बॉलीवुड छोड़ दिया। ममता कुलकर्णी फिल्मी दुनिया से दूर क्या हुईं, जनता की नजरों से भी ओझल हो गईं। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर वह कहां गईं?

6 साल पहले ममता कुलकर्णी के शॉकिंग खुलासे

फिर अचानक ही 2013 में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माथे पर तिलक लगाए और माला पहने नजर आ रही थीं। पता चला कि ममता कुलकर्णी साध्वी बन गई हैं। फिल्में छोड़ने के बाद ममता योगिनी बनी थीं और फिर विक्की गोस्वामी के साथ केन्या जाकर रहने लगी थीं। ममता कुलकर्णी ने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगिनी' नाम से एक किताब भी लिखी थी। 2017 में 'एबीपी न्यूज' को दिए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने बताया था कि वह फिल्में छोड़ने के बाद कहां गुमनाम रहीं? फिल्में क्यों छोड़ीं और क्या उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी की थी? ममता कुलकर्णी ने छह साल पहले बताया था कि वह 16 साल से एक योगिनी की जिंदगी जी रही हैं। वह सबकुछ मोह-माया सबकुछ त्याग चुकी हैं। ममता कुलकर्णी ने कहा था कि वह यह तक भूल चुकी हैं कि वो कभी सुपरस्टार थीं। स्थिति ऐसी थी कि अगर कोई ममता कुलकर्णी को पहचान लेता तो वह कहतीं कि वो कोई और है, वह एक्ट्रेस नहीं हैं।

जबरदस्ती आई थीं फिल्मों में

ममता कुलकर्णी ने कहा था कि बॉलीवुड में आना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। फिल्में करते वक्त उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने अपना सारा समय बर्बाद कर दिया। ममता कुलकर्णी ने कहा था कि वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह मां की जबरदस्ती पर फिल्मो में आई थीं और उनकी ख्वाहिशों के चक्कर में पीड़िता बन गईं।

विक्की से शादी पर यह बोली थीं ममता

ममता कुलकर्णी ने उस इंटरव्यू में दो हजार करोड़ के इंटरनैशनल ड्रग रैकेट में फंसे विक्की गोस्वामी संग शादी पर भी चुप्पी तोड़ी थी। ममता ने कहा था कि विक्की गोस्वामी न तो ड्रग्स लेता है और न ही उसमें डील करता है। अगर ऐसा होता तो वह सबसे पहले उसकी ही जान ले लेतीं। ऐसा कहा जा रहा था कि ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है। लेकिन ममता कुलकर्णी ने इससे इनकार कर दिया। वहीं विक्की गोस्वामी ने भी ममता कुलकर्णी को पत्नी मानने से इनकार कर दिया था। विक्की गोस्वामी के बारे में ममता कुलकर्णी ने कहा था कि उन्होंने विक्की से शादी नहीं की है। वह विक्की की पत्नी नहीं हैं। ममता ने यह भी कहा था कि वह ईश्वर के लिए पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा था, 'जब आप 12 साल तक तप करते हो तो कोई आदमी आपको एकांत में भी छूए, आपको वो पसंद नहीं आता। मेरा और विक्की का कोई फिजिकल रिलेशनशिप नहीं है। हमारा बस अच्छा रिश्ता है।'
यही नहीं ममता कुलकर्णी ने किसी ड्रग रैकेट का हिस्सा होने से भी इनकार किया था। ममता ने कहा था कि जब यौन इच्छाएं और सेक्स जैसी चीजें भी उन्हें प्रभावित नहीं कर पातीं तो फिर भला वह ड्रग्स के लालच में कैसे आ जातीं। ममता मुखर्जी ने कहा था कि अगर कोई मर्द उनके सामने कपड़ों के बिना भी खड़ा हो जाए तब भी उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वहीं इससे पहले एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से पहली मुलाकात के बारे में बताया था। ममता ने कहा था कि विक्की ने एक दिन उन्हें फोन करके मिलने के लिए कहा था। लेकिन ममता उसे तब पहचानती नहीं थीं और इनकार कर दिया। पर विक्की बार-बार फोन करता रहा तो ममता कुलकर्णी मिलने के लिए तैयार हो गईं। जब वह मिलीं तो पता चला कि विक्की पहले से ही शादीशुदा था। ममता ने विक्की को टोका तो उसने कहा कि उसकी शादी टूटने वाली है। इसके बाद ममता मान गईं और विक्की के एक होटल की ओपनिंग के लिए दुबई भी गईं। ममता ने बताया था कि उन्हें अखबार में न्यूज आर्टिकल से विक्की के ड्रग डीलर होने के बारे में पता चला था। ममता कुलकर्णी अब कहां हैं और किस हाल में है, अब इसकी जानकारी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.