22 मई के दिन वैभवी उपाध्याय के साथ क्या हुआ, मंगेतर जय गांधी और भाई ने सब बता दिया

Updated on 26-05-2023 08:34 PM
'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनकी फरवरी में जय गांधी से सगाई हुई थी। जो कि पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वह दोनों ही हिमाचल प्रदेश कार में गए थे और उसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ था। एक्ट्रेस की तो मौत हो गई लेकिन उनके मंगेतर को हल्की चोट आई हैं। हालांकि अभी-भी जय इस सदम से बाहर नहीं आ पाए हैं। वह कांप रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में 22 मई के दिन क्या-क्या हुआ था। सब बयां किया है।

'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में जय गांधी ने बताया, 'लोगों की ये धारणा बन गई है कि आप रोड ट्रिप पर तेज ड्राइव करते हैं। लेकिन घटना के वक्त ऐसा कुछ नहीं था। हमारी कार खड़ी थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं अभी इस हालत में नहीं कि ज्यादा बात कर सकूं। लेकिन बस ये साफ करना चाहता हूं कि लोग ये बातें न करें और फैलाएं कि हमने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी और हमारे कार की स्पीड तेज थी।'

वैभवी के भाई का स्टेटमेंट

वहीं, वैभवी उपाध्याय के भाई अंकित गुप्ता ने भी बात की। उन्होंने बताया, 'वैभवी और जय रोड ट्रिप पर गए थे। उन्होंने मुंबई से कुल्ली की ट्रिप प्लान की थी। 15 मई को दोनों यहां से रवाना हुए और 22 मई को बंजर में एक्सीडेंट हो गया। सड़क पतली थी। भारी-भरकम वाहन ऊपर-नीचे से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे ही एक बहुत बड़ा डंपर ट्रक आते देखा। अपनी कार रोक दी। उसके जाने का इंतजार कर रहे थे। ट्रक ने जैसे टर्न लिया, उससे कार को टक्कर लग गई और वो जाकर खाई में गिर गई। वैभवी कार बाहर गिर गई थी। वहां के लोकल लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'

वैभवी ने पहनी थी सीट बेल्ट

भाई अंकित गुप्ता ने बताया, 'उसने सीट बेल्ट पहन रखी थी। वह बिना सीट बेल्ट के कार में नहीं बेठती थी। रोड ट्रिप तो और ज्यादा ध्यान देती थी। डॉक्टर्स ने इस बात को कंफर्म किया है कि सीट बेल्ट का निशान कैसे उसके गले पर पड़ा था। ये बहुत दुखद है। हम उसके शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन वो चली गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.