क्‍या हो अगर नीसा देवगन को भगाकर ले जाएं आर्यन खान? जब Koffee With Karan में काजोल का जवाब सुन डर गए थे शाहरुख

Updated on 21-04-2023 08:03 PM
काजोल और शाहरुख खान हिंदी स‍िनेमा के सबसे बेहतरीन ऑनस्‍क्रीन कपल्‍स में से हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी जब भी आई है, धमाल मचा है। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि क्‍या हो अगर भविष्‍य में दोनों की जिंदगी आपस में जुड़ जाए। मतलब, क्‍या हो अगर शाहरुख के साहबजादे आर्यन खान और काजोल की लाडली नीसा देवगन के बीच 'कुछ कुछ होता है' शुरू हो जाए? यकीनन, हम में से किसी ने ऐसा शायद ही कभी सोचा हो, लेकिन करण जौहर ने यह सपना बहुत पहले देख लिया था। इतना ही नहीं, अपने शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में उन्‍होंने सामने बैठे काजोल और शाहरुख से यह पूछ भी लिया था कि क्‍या हो, अगर किसी दिन आर्यन खान, नीसा देवगन को भागकर ले जाएं?

Karan Johar के चैट शो के इस एपिसोड में काउच पर 'कुछ कुछ होता है' के स्‍टार्स यानी शाहरुख, काजोल और रानी बैठे हुए थे। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने Aryan Khan और Nysa Devgn से जुड़ा यह सवाल काजोल से पूछा था। इस पर काजोल का रिएक्‍शन बड़ा मजेदार था। रैपिड फायर राउंड था, इसलिए काजोल ने झट से इसका जवाब दिया। लेकिन मजेदार बात यह रही कि शाहरुख पहले तो हंसते रहे, लेकिन फिर उन्‍होंने कहा कि उनकी बोलती बंद हो गई है। ऐसे जैसे उनके पास कोई जवाब ही न हो।

काजोल बोलीं- दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे

मामला साल 2007 का है। होस्‍ट के तौर पर करण ने Kajol से पूछा, आप कैसे रिएक्‍ट करेंगी, अगर आपको यह पता चले कि आज से 10 साल बाद आर्यन खान आपकी बेटी नीसा को लेकर भाग गए हैं? काजोल ने सेकेंड भर की देरी के साथ झट से जवाब दिया, 'मैं ये कहूंगी कि... दिलवाले दूल्‍हे ले जाएंगे।' काजोल यह जवाब देकर हंसने लगी। शाहरुख भी हंसने लगे। लेकिन फिर उन्‍होंने कहा कि यह सोचकर भी उन्‍हें स्‍ट्रेस हो रहा है।

शाहरुख बोले- मैं तो इस सोच से ही डर गया हूं

Shahrukh Khan ने कहा, 'मैं तो यह सोचकर ही चिंता में पड़ गया हूं। मैं काजोल के साथ र‍िश्‍ता जुड़ने के खयाल से ही डर गया हूं।' शाहरुख की यह बात सुनकर रानी, काजोल और यहां तक कि करण जौहर भी ख‍िलख‍िलाकर हंस पड़े।

आर्यन बनेंगे राइटर, एक्‍ट्रेस बनने की तैयारी में नीसा

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को 'बाजीगर' फिल्‍म से ही खूब पसंद किया गया है। इसके बाद दोनों ने 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' में जैसे दुनिया जीत लिया। इनके बच्‍चों की बात करें तो आर्यन खान जल्‍द ही बतौर पर राइटर इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू करने वाले हैं। वह नेटफ्ल‍िक्‍स के साथ फिल्‍म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि नीसा देवगन इस वक्‍त इंडस्‍ट्रीज की पार्टीज में अपने ग्‍लैमरस अवतार से खूब सुर्ख‍ियां बटोरती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.