क्या है अडानी और राफेल का कनेक्शन? संसद में राहुल गांधी के 'रौद्र रूप' में दिख गया संकेत

Updated on 08-02-2023 05:50 PM
नई दिल्ली: बजट सत्र में राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस अडानी मामले को लेकर इन दिनों मोदी सरकार को घेरती दिख रही है। जब से अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है, तब से कांग्रेस ने इसे आड़े हाथ लिया है। आज संसद में राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि अडानी ने पिछले 20 सालों में बीजेपी को कितना पैसा दिया। संसद में राहुल के इस रौद्र रूप को देखकर यही पता चलता है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसी मुद्दे पर दांव खेलेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यही अवतार राफेल मामले को लेकर भी देखने को मिला था। 2019 में कांग्रेस का राफेल वाला मुद्दा 2024 में अडानी पर शिफ्ट होता दिख रहा है।
अडानी को लेकर केंद्र को घेरते दिखे राहुल
संसद में आज अडानी मामले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले वे अडानी के विमान में यात्रा करते थे और अब अडानी मोदी जी के साथ उनके विमान में यात्रा करते हैं। पहले मामला गुजरात तक सीमित था और अब वह अंतरराष्ट्रीय हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया गए और एसबीआई ने जादुई तरीके से अडानी को 1 अरब डॉलर का लोन दे दिया। जब वो बांग्लादेश गए तो बिजली बोर्ड ने अडानी के साथ 25 साल का कांट्रेक्ट साइन किया। उन्होंने पूछा कि अडानी ने पिछले 20 सालों में बीजेपी को कितना पैसा दिया?
अडानी और अंबानी को बताया डबल-ए वैरिएंट
इससे पहले बजट सत्र के दौरान ही राहुल गांधी ने अडानी और अंबानी को 'डबल-ए' वैरिएंट बताया था। उन्होंने कहा था कि 'कोरोना के समय कई वैरिएंट आते हैं, लेकिन ‘डबल ए’ वैरिएंट है, जो देश की अर्थव्यवस्था में फैल रहा है।' भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी ने अडानी को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने उनसे पूछा कि 2014 से 2022 के बीच एक व्यक्ति अडानी की संपत्ति 8 अरब डॉलर से बढ़कर 140 अरब डॉलर कैसे हो गई और प्रधानमंत्री के साथ उनका क्या रिश्ता है।
राफेल वाला मुद्दा अडानी पर शिफ्ट हो गया
जिस तरह राहुल गांधी अडानी को लेकर बीजेपी पर हमलावर है, ठीक वैसा ही रुख 2019 के चुनाव से पहले राफेल मामले को लेकर था। उस वक्त तो राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ बार-बार 'चौकीदार चोर है' जैसे नारे भी लगाते दिखे थे। राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि राफेल डील में देश के चौकीदार की पोल खुल गई है। जब चौकीदार खुद ही चोर हो जाए तो देश तरक्की कैसे करेगा?’
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि राफेल डील का केवल एक ही मकसद है और वो है अंबानी को 30,000 करोड़ रुपए देना। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की दावेदारी की अनदेखी कर अंबानी को फायदा पहुंचाया था। हालांकि मोदी सरकार और अंबानी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया था।
2024 में अडानी मुद्दे पर दांव खेलेगी कांग्रेस!
पिछले लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस को राफेल मामला उठाने का कोई खास फायदा नहीं मिल पाया। कांग्रेस को चुनाव में सिर्फ 52 सीटें मिल पाईं, वहीं पूरे यूपीए ने 92 सीटें जीतीं। लेकिन एक बार फिर से कांग्रेस को एक नया मुद्दा मिल गया है। इस चुनाव में राहुल गांधी अडानी मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.