चेन्नई में एआर रहमान के कॉन्सर्ट में ये कैसा इंतजाम औरतों-बच्चों का घुटने लगा दम, भगदड़ जैसी मच गई स्थिति

Updated on 11-09-2023 03:10 PM
ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान अपने गानों के लिए देशभर में फेमस हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्मों के गानों के अलावा फैंस उन्हें लाइव भी सुनना-देखना पसंद करते हैं। सिंगर के अलग-अलग शहरों में कई कॉन्सर्ट होते हैं। बीते रविवार (10 सितंबर) को चेन्नई में एक लाइव शो आयोजित हुआ, लेकिन वहां ऐसा तमाशा हुआ कि फैंस भड़क गए। किसी ने गुस्से में टिकट फाड़ दी तो किसी को शो में एंट्री ही नहीं मिल पाई। जानिए पूरा मामला।

जानकारी के मुताबिक, AR Rahman का रविवार को चेन्नई में लाइव कॉन्सर्ट था, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो घड़ी आई, कॉन्सर्ट हुआ, लेकिन मैनेजमेंट की खराबी की वजह से फैंस को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे जुड़े कई वीडियोज सामने आए हैं, जहां फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

एआर रहमान के कॉन्सर्ट (AR Rahman Chennai Concert) में खराब मैनेजमेंट की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी। बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण कई लोगों को पास होने के बावजूद एंट्री नहीं दी गई। उन्हें वापस जाने को कहा गया। पार्किंग की भी समस्या देखने को मिली।

फैंस ने लगाया आरोप

फैंस ने मैनेजमेंट के ऊपर आरोप लगाया कि शो में भीड़ को संभालने और सारी चीजें व्यवस्थित ढंग से कराने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। दूर-दराज से एआर रहमान के फैंस उन्हें सुनने आए थे, लेकिन उन्हें वापस जाना पड़ा।

दम घुटने जैसी स्थिति थी

कई लोगों ने तो ये भी शिकायत की है कि स्टेज पर एआर रहमान की आवाज तक सही से सुनाई नहीं दे रही थी। सिर्फ यही नहीं, अंदर ठीक से बैठने या खड़े होने का इंतजाम भी नहीं था। लोगों ने दम घुटने जैसी स्थिति का भी आरोप लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.