नेपाल को कौन सा पाठ पढ़ाने दौड़े आ रहे चीनी नेता, भारत ने चला 'ब्रह्मास्त्र', एशिया में बढ़ेगी टेंशन!

Updated on 19-08-2023 01:35 PM
काठमांडू: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चीन ने अपनी सरगर्मी बहुत तेज कर दी है। नेपाल के अंदर भारत और अमेर‍िका के बढ़ते प्रभाव से घबराए चीन ने एक के बाद एक नेताओं की झड़ी लगा दी है। यही नहीं चीनी सेना के तिब्‍बत के कमांडर भी इन दिनों नेपाल के दौरे पर हैं। नेपाल और चीन की सेनाएं अब साल 2019 के बाद पहली बार संयुक्‍त अभ्‍यास करने जा रही हैं। चीन की इस चाल से निपटने के लिए भारत ने भी अब अपना ब्रह्मास्‍त्र चला दिया है। चीन की वैश्विक मोर्चों पर जोरदार धुलाई करने वाले भारत के व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर अब जी-20 की बैठक के बाद काठमांडू के दौरे पर जा रहे हैं।

यही नहीं दो साल के बाद अब एक बार फिर से भारत और नेपाल के बीच संयुक्‍त आयोग की बैठक होने पर सहमति बन गई है। काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक को मध्‍य अक्‍टूबर महीने में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भारत और नेपाल के बीच तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले यह बैठक साल 2021 में भारत में हुई थी, अब इसको नेपाल में आयोजित किया जाएगा। डेट फाइनल होने के बाद नेपाल के विदेश मंत्री इसका न्‍योता भारत के विदेश मंत्री को भेज देंगे।

नेपाल को बीआरआई के जाल में फंसाना चाहता है चीन


नेपाल-भारत संयुक्‍त आयोग एक शीर्ष निकाय है जिसकी स्‍थापना साल 1991 में की गई थी। इस बैठक में भारत और नेपाल के बीच पूरे द्विपक्षीय रिश्‍ते पर बातचीत होती है। नेपाल सरकार ने बताया है कि भारत ने उन्‍हें सूचना दी है कि विदेश मंत्री जयशंकर जी-20 बैठक के बाद काठमांडू के दौरे पर जाएंगे। इन बैठकों से पहले अब दोनों देश विभिन्‍न समितियों की बैठक करने जा रहे हैं जो ऊर्जा, जल संसाधन और बिजली व्‍यापार पर हैं।

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सौद ने बताया कि आयोग की बैठक के लिए भारत के सा‍थ डेट पर बातचीत जारी है। उन्‍होंने कहा कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों की पूरी समीक्षा होगी। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड 31 मई से 2 जून के बीच भारत के दौरे पर आए थे। बता दें कि कोरोना काल के बाद अचानक से चीन के नेताओं ने नेपाल का दौरा काफी बढ़ा दिया है। चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के साथ कई मंत्री भी पिछले कुछ दिनों में नेपाल के दौरे पर आ चुके हैं। चीन अपने बीआरआई प्रोग्राम को नेपाल के अंदर शुरू कराना चाहता है। वहीं अमेरिका भी लगातार अपने मंत्री नेपाल भेज रहा है। चीन के विरोध के बाद भी नेपाल में अमेरिका का एमसीसी प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.