क्या अंपायर है यह... नितिन मेनन की खराब अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर सुनाई खरीृ-खरी

Updated on 01-03-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार 01 मार्च से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जोकि अब तक बिल्कुल भी असरदार साबित नहीं हुआ। टीम स्पिन के खिलाफ लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। वहीं इस मुकाबले में नितन मेनन ऑन फील्ड अंपायर हैं। जिन्होनें खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट में काफी अजीबोगरीब फैसले दिए हैं। जिसके चलते वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बीजीटी के तीसरे टेस्ट में नितिन मेनन ने कई मौकों पर ऐसे फैसले दिए हैं, जिसके चलते उनको अब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इंदौर टेस्ट का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। उस ओवर में भारत के कप्तान रोहित शर्मा दो बार आउट हो जाते अगर नितिन सही फैसला देते। गौरतलब है कि मेनन के नकारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू नहीं लिया। जिसके चलते हिटमैन बच निकले।

इसी के साथ नितिन ने रविंद्र जडेजा को मैथ्यू कुनमन की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट दिया था। लेकिन जब जड्डू ने रिव्यू लिया तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। डीआरएस में साफ नजर आ रहा था कि जडेजा के बल्ले से गेंद लगकर पैड पर लगी है। वहीं अब मेनन के इन खराब फैसलों पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हे ट्रोल कर रहे हैं।

एक बार फिर यहां यूजर नितिन मेनन की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ ,पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, ऐलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुनमन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.