जिसका डर था वही हुआ! सोमवार को बुरी तरह घायल हुआ 'टाइगर', पर बाकी है 300 करोड़ की आस

Updated on 21-11-2023 02:46 PM
सलमान खान स्‍टारर 'टाइगर 3' के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर वो हुआ, जिसकी उम्‍मीद किसी ने नहीं की थी। दिवाली के दिन रिलीज हुई मनीष शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कमाई मंगलवार को 10 करोड़ से भी कम रही है। ओपनिंग डे से ही त्‍योहार और वर्ल्‍ड कप की मार झेल रही 'टाइगर 3' पर अब बुरी तरह घायल हो चुकी है। आलम यह है कि टिकट ख‍िड़की पर फिल्‍म के लिए अब करो या मरो जैसी हालत है। खासकर तब जब 9 दिन बाद रणबीर कपूर स्‍टारर 'एनिमल' और विक्‍की कौशल की 'सैम बहादुर' रिलीज होने वाली है। इतना तो तय है कि 'टाइगर 3' से अब रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्‍मीद लगाना बेमानी होगी, लेकिन हां, यह भी है कि फिल्‍म देर-सवेर 300 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बन जाएगी।

'टाइगर 3' सलमान खान की लगातार 17वीं फिल्‍म है, जिसने 100 करोड़ से अध‍िक का कारोबार किया है। साल 2010 में 'दबंग' की रिलीज से लेकर अब तक उनकी किसी भी फिल्‍म ने 100 करोड़ रुपये से कम का बिजनस नहीं किया है। जबकि उनकी 'सुल्‍तान', 'बजरंगी भाईजान' और 'टाइगर जिंदा है', तीन ऐसी फिल्‍में हैं जो 300 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा हैं। ऐसे में अब 'टाइगर 3' इस क्‍लब में शामिल होने वाली सलमान खान की चौथी फिल्‍म होगी। यह किसी भी बॉलीवुड एक्‍टर की इस क्‍लब में सबसे अध‍िक फिल्‍म है। हालांकि, सबसे बड़ी निराशा यह है कि 'टाइगर 3' शाहरुख खान की 'जवान' की 640.25 करोड़ रुपये की कमाई के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी। ना ही ये 'YRF स्‍पाई यूनिवर्स' की 'पठान' की 543.09 करोड़ के आसपास पहुंचती हुई नजर आ रही है।

सोमवार को 'टाइगर 3' की कमाई 10 करोड़ से भी कम

'टाइगर 3' के लिए इस वक्‍त सबसे जरूरी चीज यह थी कि फिल्‍म की कमाई 10 करोड़ से नीचे ना जाए। लेकिन sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने मंगलवार को देशभर में महज 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह फिल्‍म के लिए बड़ा झटका है। दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई 'टाइगर 3' ने त्‍योहार की व्‍यस्‍तता के बावजूद ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसके अगले दिन फिल्‍म ने 59.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा, भाईदूज, वर्ल्‍डकप मैच और छठ महापर्व के कारण फिल्‍म देखने के लिए पहुंचने वाले दर्शकों की संख्‍या लगातार घटती चली गई है। नौ दिनों में अब इस फिल्‍म ने देश में कुल 236.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

'टाइगर 3' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में 'टाइगर 3' की कमाई जरूर हौसला बढ़ाने वाली है। विदेशों में यह फिल्‍म अच्‍छा परफॉर्म कर रही है। खासकर उत्तरी अमेरिका, यूएई, कैलिफोर्निया और कनाडा में पहले ही दिन से फिल्‍म का दम दिख रहा है। 'टाइगर 3' ने 9 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 690 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

सोमवार को छठ के कारण सुबह के शोज में सिर्फ 8% दर्शक

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर 'टाइगर 3' की ऑडियन्‍स ऑक्‍यूपेंसी सोमवार को 12.94% रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि सोमवार को उत्तर भारत में छठ महापर्व था। इस कारण सुबह से ही लोग त्‍योहर में व्‍यस्‍त रहे। लिहाजा, मास सर्किट में फिल्‍म की कमाई पर बहुत बुरा असर रहा है। यही कारण है कि 9वें दिन मॉर्निंग शोज की ऑडियन्‍स ऑक्‍यूपेंसी 7.94% रही।

9 दिन बाद 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' बढ़ाएगी 'टाइगर 3' की परेशानी

'टाइगर 3' की कहानी 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' के प्‍लॉट को आगे बढ़ाती है। हालांकि, यह अफसोस की बात है कि स्‍पाई यूनिवर्स की सबसे सुपरहिट फ्रेंचाइजी का सिनेमाघरों में हाल बुरा है। फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्‍म को देश में हिट साबित होने के लिए कम से कम 325-350 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन करना होगा। समस्‍या ये है कि आगामी 1 दिसंबर को रणबीर कपूर, रश्‍म‍िका मंदाना और बॉबी देओल स्‍टारर 'एनिमल' और विक्‍की कौशल की 'सैम बहादुर' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 'टाइगर 3' के पास खुलकर कमाई करने के लिए अब सिर्फ 9 दिनों का वक्‍त है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.