Dhurandhar 2 की लाइफटाइम कमाई कितनी होगी? 12 दिनों में 'पुष्‍पा 2', 'बाहुबली 2' ने कितना कमाया था?

Updated on 31-03-2026 11:38 AM
रणवीर सिंह की स्‍पाई एक्शन थ्रिलर फ‍िल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफ‍िस पर ऐतिहासिक रफ्तार से कमाई कर रही है। इसने महज 11 दिनों में ही पिछली फ‍िल्म 'धुरंधर पार्ट 1' की लाइफटाइम वर्ल्‍डवाइड कमाई को पीछे छोड़ दिया था। जबकि अब 12वें दिन के बाद यह दुनियाभर में 1400 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। हाल के वर्षों में भारतीय बॉक्स ऑफ‍िस पर आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म सीरीज ने एक और बड़ा मील का पत्थर स्‍थापित किया है। इसकी दोनों ही फिल्‍में देश में 1000 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी हैं, जबकि वर्ल्‍डवाइड भी इस प्रतिष्ठित आंकड़े को पार किया है। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब एक ऐसे खास क्लब में शामिल हो गई है, जहां भारतीय सिनेमा की अब तक की सिर्फ 5 ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में हैं। लेकिन जाहिर तौर पर अब हर मन में यह सवाल उठने लगा है कि आख‍िर 'धुरंधर 2' की लाइफटाइम कमाई कितनी होगी? बहरहाल, इसका सही-सही अंदाजा लगाना तो थोड़ा मुश्‍क‍िल है, लेकिन यदि फिल्‍म की 12वें दिन की कमाई की तुलना, बाकी के ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म से करें तो एक अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

'धुरंधर 2' जहां 19 मार्च को रिलीज और उससे एक दिन पहले प्रीमियर शोज से ही रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखे हुए है, वहीं सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्‍क‍ि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी इसको लेकर जबरदस्‍त क्रेज है। ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध के कारण फिल्‍म खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिर भी इसने 12 दिनों में ओवरसीज ₹350.00 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। नॉर्थ अमेरिका में यह सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है।

12वें दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 'पुष्‍पा 2', 'बाहुबली 2' ने कितना कमाया था

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 12वें दिन की कमाई की बात करें तो लिस्‍ट में टॉप पर रणवीर सिंह की ही पिछले साल रिलीज 'धुरंधर पार्ट 1' है, जिसने तब मंगलवार के दिन देश में ₹30.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' है, जिसने ₹25.30 करोड़ का नेट बिजनस किया था। तीसरे नंबर पर ₹25.30 करोड़ के साथ 'धुरंधर 2' है। जबकि चौथे नंबर पर यश की 'KGF 2' (₹17.10 करोड़) और 5वें स्‍थान पर 'बाहुबली 2' ( ₹15.75 करोड़) का नाम है।
ऊपर दिए गए आंकड़ों को देखें तो 'धुरंधर 2' देश में नेट कलेक्‍शन के मामले में 'पुष्‍पा 2' से पीछे चल रही है। हालांकि, वर्ल्‍डवाइड कमाई के मामले में यह अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म से आगे है। इसमें कोई शक नहीं है कि 'धुरंधर 2' जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, वह हैरान करने वाला है। अब अगर वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की बात करें तो इस लिस्‍ट में टॉप पर आमिर खान की 'दंगल' (2070 करोड़) है, जिसका रिकॉर्ड 10 साल से नहीं टूटा है। इसके बाद प्रभास की 'बाहुबली 2' (1788 करोड़) और फिर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (1742 करोड़) का नंबर आता है। 'धुरंधर 2' अभी इनके बाद चौथे नंबर पर है।

देश में 1000+ करोड़ की ग्रॉस कमाई

फिलहाल, 'धुरंधर 2' के नाम जो सबसे बड़ी उपलब्‍धि है, वो उन चुनिंदा फिल्‍मों की है, जिन्‍होंने भारतीय बॉक्स ऑफ‍िस पर 1000+ करोड़ रुपये से अध‍िक की ग्रॉस कमाई की है। इस खास लिस्ट में इससे पहले 'बाहुबली 2', 'KGF2', 'पुष्‍पा 2' और 'धुरंधर पार्ट 1' का ही नाम था। लेकिन अब 'धुरंधर 2' भी महज 11 दिनों में इसमें शुमार हो गई। आदित्‍य धर की पिछली फिल्‍म यह कारनामा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म भी बनी।

'धुरंधर 2' लाइफटाइम कितनी कमाई करेगी? टूटेगा 'दंगल' का रिकॉर्ड

जाहिर है, अब हर किसी की चाह है कि Dhurandhar 2 भारतीय सिनेमा में वो कारनामा कर दिखाए, जो बीते 10 साल से नहीं हुआ है। यह है आमिर खान की 'दंगल' के रिकॉर्ड को तोड़ना। जिस रफ्तार से यह फिल्‍म कमाई कर रही है, आगे कोई बड़ी रिलीज भी नहीं हैं, टिकटों की कीमत भी बढ़ाई गई है, बहुत संभव है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' लाइफटाइम वर्ल्‍डवाइड 2500 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ले। यदि यह होता है कि बॉलीवुड की बादशाहत फिर से साबित होगी, क्‍योंकि अभी तक साउथ की कोई भी फिल्‍म 2000 करोड़ क्‍लब में एंट्री नहीं कर सकी है, जबकि बॉलीवुड की दो फिल्‍में इस फेहरिस्‍त में चमकेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.