अब कल्‍क‍ि और कलि का क्‍या होगा? 'असुर 2' के अंत और 'असुर 3' की शुरुआत पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated on 22-06-2023 09:13 PM
साल 2020 में जब 'असुर' का पहला सीजन आया था, तो इसने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। धर्म और विज्ञान की इस जंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तब मेकर्स ने सोचा भी नहीं था कि वो इसका दूसरा सीजन लेकर आएंगे। अब जब जून 2023 में वेब सीरीज का दूसरा पार्ट यानी 'असुर 2' रिलीज हुआ, तो इसकी सफलता ने भी हैरान कर दिया। इसमें धर्म, विज्ञान और माइथॉलजी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तड़के ने हैरान कर दिया। दर्शक और फैन्स अब 'असुर 3' की डिमांड कर रहे हैं। उन्हें बेसब्री से इंतजार है कि मेकर्स कब इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शुभ के बाद बृंदा का क्या हुआ? निखिल, नुसरत और नैना की जिंदगी में क्या ट्विस्ट आएगा?


अब Asur के मेकर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'असुर 3' को लेकर बात की है। राइटर और प्रोड्यूसर Gaurav Shukla ने बताया ने कि अब कलि और कल्कि का क्या होगा। Asur 2 का अंत ऐसा क्यों हुआ और तीसरे पार्ट की शुरुआत कब और कैसे होगी।

क्या था 'असुर 2' का अंत?

'असुर 2' के आखिर में दिखाया गया था कि धनंजय राजपूत और निखिल राय टीम के साथ मिलकर शुभ जोशी को पकड़ लेते हैं। शुभ जेल चला जाता है, लेकिन वहां निखिल राय उसे जान से मार देता है। वहीं दूसरी ओर धनंजय राजपूत, शुभ की करीबी बृंदा से मिलने उसके घर जाता है। लेकिन बृंदा गायब मिलती है। धनंजय हैरान रह जाता है, पर उस वक्त तगड़ा झटका लगता है, जब उसे बृंदा द्वारा बनाई वैसी ही पेटिंग दिखती हैं, जैसी शुभ बनाता था...यानी असुर, दैत्य और राक्षस की पेटिंग। तो क्या अब बृंदा ही कलि है? जैसा कि शुभ ने मरने से पहले कहा था कि कलि ही अनंत है।

'असुर 2' का अंत क्यों रखा अनसुलझा?

गौरव शुक्ला से जब पूछा गया है कि क्या 'असुर 2' के अंत को यूं खुला छोड़ने का फैसला जानबूझकर किया गया था? गौरव शुक्ला बोले, 'ऐसा जानबूझकर किया गया था। यह क्रिएटिव चॉइस थी। कलि और कल्कि की कहानी पौराणिक कथाओं में है, और हम इसे वैसे ही रखना चाहते थे, जैसा कि कथाओं में है। कलि की को अनसुलझा रखकर, हमने उसके शाश्वत अस्तित्व को पकड़ने का मकसद रखा, जोकि इस युग की सीमाओं से परे है। हमने निखिल, डीजे और नुसरत जैसे कैरेक्टर्स का एक इमोशनल कन्क्लूजन दिया, लेकिन हम कलि की यात्रा और उसके आसपास के रहस्य को बनाए रखना चाहते थे। ऐसा फैसला इसलिए किया गया था ताकि दर्शकों के बीच चर्चा हो, और वो कल्पना करें कि आखिर आगे क्या हुआ होगा या क्या हो सकता है।'

इस शर्त पर बनाएंगे 'असुर 3'

चूंकि 'असुर 2' की कहानी को आखिर में ओपन रखा गया है, तो क्या Asur 3 बनाने का प्लान है? इस बारे में गौरव शुक्ला बोले, 'मेरे लिए, किसी शो का नया सीजन बनाने का फैसला सिर्फ उसकी पॉपुलैरिटी से पैदा हुए दबाव की वजह से नहीं है। मैं इस वजह से तीसरा पार्ट नहीं बनाऊंगा। लेकिन हां, अगर मेरे पास कोई ऐसा आइडिया है, जिसे देखकर मुझ सच में खुशी हो, मैं एक्साइटेड हो जाऊं, तो उसे बनाने में मुझे बहुत खुशी होगी। मैं क्रिएटिविटी बनाए रखने में विश्वास करता हूं। मैं चाहता हूं कि मैं ऐसा कंटेंट दूं, जिससे एक क्रिएटर के तौर पर मैं भी रिलेट कर पाऊं और दर्शक भी।'

'असुर 3' कब आएगी? यह बोले गौरव शुक्ला

गौरव शुक्ला ने आगे कहा, 'फिलहाल, मेरे पास 'असुर' के तीसरे सीजन के लिए कोई कोई ठोस योजना या बढ़िया आइडिया नहीं है। मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक ऐसा कोई आइडिया नहीं मिल जाता, जो सच में मुझे उत्साहित करे, और शो के साथ-साथ मेरे दृष्टिकोण से मेल खाए। मैं इंतजार करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि भविष्य में जब भी तीसरा सीजन बने, तो वह पिछले दो सीजनों की तरह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरे। इसलिए, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि फिलहाल 'असुर 3' के लिए कुछ भी नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.