याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा इजरायल, क्या लादेन जैसा होगा हाल? नेतन्याहू का प्लान जानें

Updated on 21-10-2024 01:23 PM
तेल अवीव: हमास सरगना याह्या सिनवार की हत्या के बाद उसके शव को इजरायल लाया गया था। शव का डीएनए परीक्षण किया गया। इससे याह्या सिनवार की पहचान की पुष्टि हुई। लेकिन, सवाल उठता है कि इजरायल अब याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा। क्या वह उसके शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में डूबो देगा या फिर अपने देश में दफनाएगा। हालांकि, अब इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नेतन्याहू सरकार याह्या सिनवार के शव का इस्तेमाल हमास के साथ मोलभाव करने में कर सकती है।

सीएनएन की रिपोर्ट में इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि याह्या सिनवार के शब का इस्तेमाल इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए सौदेबाजी के रूप में कर सकता है। एक अनाम इजरायली राजनयिक ने बताया, "अगर हमास सिनवार के अवशेषों को इजरायलियों के बदले में बदलना चाहता है, चाहे वे जीवित हों या मृत, तो ठीक है।" स्रोत ने कहा कि बंधकों की अदला-बदली ही सिनवार के अवशेषों को गाजा वापस करने का एकमात्र तरीका है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने बुधवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन में सिनवार को मार गिराया। हमास ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है।

गाजा पर फिर बरसा इजरायल का कहर


उत्तरी गाजा में कई मकानों पर इजरायली हमलों में 87 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि बेत लहिया शहर पर शनिवार को रातभर और रविवार को हुए हमलों में 40 लोग घायल भी हुए हैं। गाजा के उत्तरी छोर पर स्थित बेत लहिया लगभग एक वर्ष पहले इजरायल के जमीनी हमले के पहले लक्ष्यों में से एक था। इजरायल पिछले दो सप्ताह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है। उसका कहना है कि हमास वहां फिर से संगठित हो गया है। फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं और उत्तर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पतन की कगार पर है।

ईरान के खिलाफ युद्ध को तैयार इजरायल


तीन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका खुफिया दस्तावेजों को अनधिकृत रूप से जारी करने की जांच कर रहा है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये दस्तावेज वैध प्रतीत होते हैं। ईरान लेबनान में हमास और हिजबुल्ला आतंकवादी समूह का समर्थन करता है, जहां एक साल से बढ़ते तनाव ने पिछले महीने एक पूर्ण युद्ध का रूप ले लिया। बेत लहिया में हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इसने हालांकि कहा कि वह गाजा में हवाई हमलों और जमीनी अभियानों दोनों को जारी रखे हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.