विराट के शॉट पर क्या कहेंगे? एंकर के सवाल भड़क गए सुनील गावस्कर, खूब खरी खोटी सुनाई

Updated on 12-06-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार टीम इंडिया के लिए यह एक और बार दिल टूटने जैसा था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रविवार को द ओवल में 209 रन से हरा दिया। भारत 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रन पर आउट हो गया। उसने दिन के शुरुआती सत्र में शेष सभी सात विकेट खो दिए। बल्लेबाजी का पतन विशेष रूप से निराशाजनक था, क्योंकि भारत ने चौथे दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाजों विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय बेटिंग पूरी तरह से ढह गई।

5वें दिन का खेल शुरू होने के आधे घंटे पहले ही पतन शुरू हो गया जब विराट कोहली ने स्कॉट बोलैंड के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर एक डिलीवरी वाइड पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की। 34 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ड्राइव के लिए गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टीव स्मिथ के पास पहुंची। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ने कोई गलती नहीं की। कैच लपकते हुए विराट कोहली की पारी और भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। उन्होंने कोहली 29वें अर्धशतक से केवल एक रन दूर थे।कोहली अपने आउट होने से स्पष्ट रूप से निराश थे। दूसरी ओर, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर गुस्सा थे और स्टार बल्लेबाज की अपनी गंभीर आलोचना करते नजर आए। टीम के प्रदर्शन से परेशान दिखाई दे रहे गावस्कर ने मैच के बाद कहा- यह एक खराब शॉट था। यह एक सामान्य शॉट था। आप मुझसे इसके बारे में पूछ रहे हैं, मुझे लगता है कि आपको कोहली से पूछना चाहिए। वह शॉट क्या था? वह ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी। हमने इस बारे में इतनी बातें की कि मैच जीतने के लिए लंबी पारी की जरूरत होती है। आपको एक शतकीय पारी की जरूरत है। अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर इतनी दूर शॉट खेलने जा रहे हैं तो आप शतक से अधिक की पारी कैसे खेलने जा रहे हैं।

गावस्कर ने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजों इसी पैटर्न से कई बार विकेट गंवाए हैं। कोहली के आउट होने के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- यह एक बहुत ही सामान्य शॉट था। ऑफ स्टंप के बाहर। वह तब तक जा रहा था। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्हें एक रन चाहिए। यह तब होता है जब आप एक मील के पत्थर के करीब होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.