नगर निगम सीमा से बाहर 25 किमी दायरे में थमे 146 सिटी बसों के पहिये

Updated on 18-10-2023 12:23 PM
भोपाल । जिले में नगर निगम सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली 146 सिटी बसों के पहिये मंगलवार से थम गए। अब ये केवल शहर में ही चलेंगी। दरअसल सरकार के निगम सीमा से बाहर बसें चलाने के आदेश को लेकर बस आपरेटरों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकार जब आदेश का नोटिफिकेशन कराएगी, तब ही संचालन शुरू हो सकेगा।

हाइकोर्ट ने कहा, सरकार ने राजपत्र में नहीं किया आदेश प्रकाशित

हाइकोर्ट ने कहा कि जिस योजना के तहत यह आदेश जारी किया गया था, उसका राजपत्र में प्रकाशन भी नहीं हुआ है। जबकि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 99 में प्रविधान के अनुसार, योजना का राजपत्र में प्रकाशन आवश्यक है। इस आदेश के आने के बाद भोपाल में भी आनन-फानन में बीसीएलएल ने निगम सीमा से बाहर 10 से ज्यादा रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन रोक दिया है। बता दें कि जिले के कान्हासैया, हिनोतिया, बंगरसिया, रातीबड़, बिलकीसगंज, बागरोदा, सूखीसेवनिया, फंदा और परवलिया सहित 10 से अधिक मार्गों पर 146 सिटी बसें अभी संचालित की जा रही थीं। अब इनके बंद होने से 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

निगम सीमा के बाहर सिटी बसों को चलाना चुनौती

याचिका में कहा गया कि राज्य शासन ने 31 मई 2022 को एक आदेश जारी कर सभी नगर निगमों को आदेश दिए थे कि सिटी बसों को निगम सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में भी संचालित करें। याचिकाकतार्ओं की ओर से अधिवक्ता आशीष रावत, बृजेश दुबे व अन्य ने आदेश को नियम विरुद्ध बताया। वहीं, जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने दलील दी कि जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्युअल मिशन के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया था। अमृत योजना के तहत इस बस सेवा के संचालन का दायरा जनहित में बढ़ाया गया था।

आरटीओ नहीं दे रहा लोकल परमिट

इधर, बस आपरेटर्स का तर्क था कि आरटीओ से टैक्स में छूट नहीं मिलने से बसों का संचालन महंगा होगा, क्योंकि इन बसों का किराया निजी बसों से कम है। वहीं इस मामले में आरटीओ के अधिकारियों का कहना है कि भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन से आम जनता को फायदा मिल रहा है, लेकिन नियमानुसार सिटी बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन पर स्टेट कैरेज का टैक्स तो देना होगा। इसमें छूट देने का प्रविधान उनके पास नहीं है।

इन मार्गों पर प्रभावित होंगी बसें

मार्ग क्रमांक - मार्ग का नाम - प्रभावित मार्ग - बसों की संख्या

टीआर -4 - चिरायु अस्पताल से सिमराई मंडीदीप - समरधा से सिमराई मंडीदीप - 20

402 - अयोध्या नगर से कजलीखेड़ा - बैरागढ़ चीचली से कजलीखेड़ा - 10

413 - कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से रातीबड़ - नीलबड़ से रातीबड़ - 18

403 - कजलीखेड़ा से सूखीसेवनिया - भानपुर से सूखी सेवनिया और बैरागढ़ चीचली से कजलीखेड़ा - 04

204 - भौंरी से मंडीदीप - समरधा से एचइजी मंडीदीप - 16

116 - भोजपुर से पुतलीघर - 11 मील से भोजपुर - 14

टीआर-4बी - गांधी नगर से वर्धमान मंडीदीप - समरधा से वर्धमान मंडीदीप - 26

304 - बिलकिसगंज से नादरा बस स्टैंड - रातीबड़ से बिलकिसगंज - 12

एसआर-4 - करोंद चौराहा से कजलीखेड़ा - बैरागढ़ चीचली से कजलीखेड़ा - 26

इनका कहना है

हाईकोर्ट ने शासन के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें निगम सीमा से बाहर 25 किमी परिधि में बस संचालन शुरू कराया गया था। यह आदेश सभी नगरीय निकायों में लागू होता है। ऐसे में भोपाल में निगम सीमा से बाहर जाने वाली बसों का संचालन रोक दिया गया है।

                                                                                                        - संजय सोनी, पीआरओ, बीसीएलएल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.