ट्रेन से महिला अफसर का पर्स हुआ चोरी तो पुलिस के डर से सरपंच के पति ने खा लिया जहर

Updated on 09-11-2024 12:16 PM
इटारसी। 11 दिन पहले नर्मदा एक्सप्रेस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की महिला अधिकारी का पर्स चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना को लेकर गाडरवाड़ा एवं पिपरिया जीआरपी की अलग-अलग टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं, हालांकि अभी तक चोर पकड़ से बाहर हैं।मामले में संदेही बताए जा रहे चिल्लई रूपापुर की सरपंच ज्योति यादव के पति राजेश यादव ने पुलिस पूछताछ के डर से जहर खा लिया। यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, यहां से बुधनी के निजी अस्पताल में उसे रेफर किया गया है। इस घटना को लेकर यादव समाज एवं ग्रामीणों ने गुरूवार रात रामपुर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी विपिन पाल को मामले की जानकारी दी। लोगों ने कहा कि सदमे में राजेश ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

एसी कोच में हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार शैल कुमारी सिंह कटनी में पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। 29 अक्टूबर को नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच कोच बी-3 की बर्थ नंबर 57 पर वे कटनी साउथ से सीहोर यात्रा कर रही थीं, उनका पर्स वे सिरहाने रखकर सो रही थीं।

रात करीब 2 बजे जब ट्रेन गुर्रा स्टेशन पर खड़ी थी, तभी एक नकाबपोश बदमाश महिला का पर्स झपटकर भागने लगा, नींद खुलने पर महिला अधिकारी और बदमाश में खींचतान हुई, कोच के अन्य यात्री भी हंगामा होते ही जाग गए, लेकिन बदमाश पर्स लेकर भागने में सफल हो गया।

एसडीओ के अनुसार पर्स में सोने का हार, दो कंगन, एक जोड़ी बाली एक जोड़ी बाले 9 ग्राम, मांग टीका, नथ, मंगलसूत्र, चैन एक पावर बैंक, बैंक लाकर की चाबी, एटीएम, मोबाइल समेत लाखों रुपये का सामान था। महिला की शिकायत के बाद 30 अक्टूबर को पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

आदतन अपराधी है सरपंच पति

पुलिस के अनुसार राजेश यादव पर पूर्व में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुर्रा क्षेत्र में हुई वारदात को लेकर पुलिस को राजेश पर संदेह है, इसी मामले में पूछताछ के लिए पिपरिया एवं गाडरवाड़ा जीआरपी लगातार दबिश दे रही थी, हालांकि राजेश पुलिस के हाथ नहीं लगा, इस बीच राजेश ने गुरूवार को जहर खा लिया। आरोप है कि जीआरपी राजेश को पूछताछ का दबाव बना रहे थे। पुराने मामलों में राजेश बरी हो चुका है, उसे डर था कि पुलिस उसे फंसा देगी।

गुमराह कर रहा संदेही, पूछताछ के लिए बुलाया

मामले को लेकर गाडरवाड़ा जीआरपी के उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद मिश्रा ने कहा चोरी की बड़ी वारदात हुई है, आला अधिकारियों के निर्देश पर चोरों की तलाश में टीमें पूछताछ कर रही हैं, राजेश और उसका दोस्त दिनेश मालवीय संदेही हैं। दिनेश मिल गया, उसने कहा कि वह मजदूरी कर रहा है, अपराध छोड़ दिया है।

मिश्रा ने कहा कि, राजेश को लगातार पूछताछ के लिए बुलाने के बावजूद वह नहीं आ रहा था, उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वह बहाने करता रहा। दीवाली के बाद आने काे कहा, टीम ने रामपुर थाने आने काे भी कहा, लेकिन वह नहीं आया। जिस क्षेत्र में घटना हुई है, राजेश वहां का आदतन अपराधी रहा है। किसी तरह से टीम ने उसे प्रताड़ित नहीं किया है, वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, उसके स्वजन भी गुमराह कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.