जब Aishwarya Rai के प्रेगनेंट होने पर बॉलीवुड में मचा बवाल, ससुर अमिताभ बच्चन ने बंद कर दी थी सबकी बोलती

Updated on 13-04-2023 08:56 PM
जिस तरह अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया, उसी तरह एक्ट्रेस की जब अचानक ही प्रेग्नेंसी की खबर आई तो हर कोई दंग रह गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या को तभी मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म 'हीरोइन' में साइन किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी। इस बात पर खूब बवाल मचा था। मधुर भंडारकर ने भी लंबा-चौड़े पोस्ट में गुस्सा जाहिर किया था। ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी पर तब तरह-तरह की बातें बनने लगीं। इंडस्ट्री में दबी जुबान में बहुत से लोग ऐश्वर्या राय पर उंगली उठाने लगे। यह देख ससुर अमिताभ बच्चन भड़क गए थे और उन्होंने अपनी बहू का बचाव किया था। 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में हम आपको वही घटना बताने जा रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan और Madhur Bhandarkar के बीच विवाद कैसे पैदा हुआ और किस तरह Amitabh Bachchan ने अपनी बहू का बचाव कर सबकी बोलती बंद कर दी थी, आइए आपको सबकुछ बताते हैं।

2011 का मामला, फिल्म थी 'हीरोइऩ'

यह 2011 की बात है। तब मधुर भंडारकर ने ऐश्वर्या को 'हीरोइन' के लिए साइन किया था। उस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी मधुर ने ऐश्वर्या को बतौर 'हीरोइन' प्रेजेंट किया था। लेकिन तभी ऐश्वर्या ने 65 दिनों की शूटिंग के बाद अचानक ही फिल्म छोड़ दी और पता चला कि वह प्रेगनेंट हैं। इसी बात पर मधुर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने तब एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें कहा था कि यह सारी स्थिति पैदा ही नहीं होती अगर ऐश्वर्या उन्हें अपनी हेल्थ और पूरी सिचुएशन के बारे में पहले ही बता देतीं।

मधुर भंडारकर ने ऐश्वर्या पर साधा था निशाना

मधुर के मुताबिक, उनसे सच छुपाया गया था। उन्हें न्यूज चैनल्स और अन्य लोगों से पता चला था कि ऐश्वर्या 4 महीने की प्रेगनेंट हैं। इस तरह अचानक फिल्म छोड़े जाने से मधुर भंडारकर डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें लगा जैसे कोई पहाड़ उन पर टूट पड़ा हो। मधुर भंडरकार ने आगे कहा था कि जब ऐश्वर्या ने फिल्म छोड़ी थी तो 65 दिनों की और शूटिंग बाकी थी। वह शूट पूरा करतीं तो तब तक 6-7 महीने की प्रेगनेंट हो जातीं। उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिल्म के कैरेक्टर की कहानी लोगों के सामने आएगी। इस वजह से फिल्म मुश्किल में फंस सकती थी। मधुर भंडारकर ने कहा था कि ऐश्वर्या की वजह से उन्हें बहुत नुकसान हुआ।

भड़के अमिताभ बच्चन ने दिया था करारा जवाब

जब मधुर भंडारकर ने इस तरह की बातें बोलीं, तो इंडस्ट्री में ऐश्वर्या के लिए और भी बातें बनने लगीं। तब ससुर अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या के लिए स्टैंड लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। अमिताभ बच्चन ने 'डीएनए' से बातचीत में कहा था, 'हर कोई जानता था कि जब ऐश्वर्या ने फिल्म साइन की थी तब वह शादीशुदा थीं। तो आपके कहने का मतलब है कि एक्टर्स शादी नहीं कर सकते? बच्चे नहीं कर सकते? मुझे नहीं लगता कि यह किसी भी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हो सकता कि अगर आप किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तो आप शादी नहीं कर सकते या बच्चे नहीं कर सकते। ऐश्वर्या, मधुर भंडारकर और प्रोड्यूसर के बीच क्या हुआ है, यह वही लोग जानते हैं और उनके बीच ही है। बस मुझे इतना पता है कि ये जो अफवाहें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। सच जल्दी ही बाहर आएगा।'

2011 में मां बनीं ऐश्वर्या, 2012 में 'हीरोइन' रिलीज

ऐश्वर्या राय ने 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या को जन्म दिया था और वहीं मधुर भंडारकर की 'हीरोइन' 21 सितंबर 2012 में रिलीज हुई। फिल्म चली नहीं, लेकिन इसमें करीना कपूर की एक्टिंग को पसंद किया गया था। ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्म के बाद एक्टिंग से कुछ साल का ब्रेक ले लिया था और फिर कमबैक किया। कमबैक के बाद ऐश्वर्या ने 'जज्बा', 'ए दिल है मुश्किल', 'फन्ने खां' और 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' जैसी फिल्में कीं। अब जल्द ही वह फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' में नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.