महिला के होठों को... अमिताभ बच्चन ने KBC 17 कंटेस्टेंट संग किया फ्लर्ट तो पलटकर जया बच्चन को लेकर पूछ लिया सवाल

Updated on 22-08-2025 02:16 PM
शायद ही किसी ने अमिताभ बच्चन को ऑनस्क्रीन या पब्लिकली फ्लर्ट करते हुए देखा होगा, पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में उन्होंने ऐसा किया। हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के साथ 82 साल के अमिताभ बच्चन ने ऐसा फ्लर्ट किया कि सबकी हंसी छूट गई। वहीं, उनके वन लाइनर ने फैंस का दिल जीत लिया। यह एपिसोड जल्द ही आएगा, जिसका मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है और यह वायरल हो रहा है।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' के आने वाले एपिसोड में हॉटसीट पर नासिक की विजय चड्ढा बैठीं। उनकी उम्र 60 के आसपास होगी। विजय चड्ढा, अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन निकलीं। विजय एक्टर से यह तक कहने में नहीं चूकीं कि उन्हें उनकी जिंदगी में आने के लिए 25 साल लग गए। यह सुनकर अमिताभ शरमा गए और फ्लर्ट करने लगे।

कंटेस्टेंट विजय चड्ढा का अमिताभ बच्चन पर क्रश, शरमाए बिग बी

'कौन बनेगा करोड़पति 17' के प्रोमो में विजय चड्ढा, अमिताभ से कह रही हैं, 'आप मिले नहीं सर मुझे, देखो 25 साल लगा दिए।' अमिताभ बच्चन बोले, 'हां ये तो हो गया...फिर विजय चड्ढा जानबूझकर अमिताभ के गाने 'ये कहां आ गए हम' का जिक्र करती हैं, जिससे एक्टर शरमा जाते हैं।

अमिताभ बोले- बहुत कम अवसर मिलता कि महिला के होठों...

इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी सीट से खड़े होते हैं और विजय को पानी का गिलास देते हैं और उसके बाद नैपकिन देकर बोलते हैं- ये लीजिए और अपना होंठ पोंछ लीजिए। इसके बाद वह नैपकिन वापस मांगते हैं तो विजय मना कर देती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन उनके साथ फ्लर्ट करते हुए बोलते हैं, 'नहीं, नहीं, लाइए...बहुत कम अवसर मिलता है कि महिला के होंठों को...' यह सुनकर जहां दर्शक हंसने लगते हैं, वहीं विजय चड्ढ़ा शर्म से लाल हो जाती हैं। वहीं, अमिताभ उस नैपकिन को हंसते हुए अपनी जेब में रख लेते हैं।

क्या जया बच्चन चेक करती हैं पॉकेट? अमिताभ बच्चन ने दिया यह जवाब

इसके बाद विजय चड्ढा, अमिताभ बच्चन से पूछती हैं, 'सर जया जी आपकी पॉकेट चेक नहीं करेंगी?' अमिताभ ने जवाब दिया, 'कभी हो ही नहीं सकता ऐसा। चेक भी किया तो बोल देंगे कि नाक साफ कर के रख दिया। इसे सुनकर तो दर्शक और ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। इस प्रोमो को देख फैंस झूम उठे हैं और अमिताभ की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये होती है हेल्दी फ्लर्टिंग।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.