Falaq Naaz कैप्टन बनीं तो 'बिग बॉस ' पर बरसे लोग, कहा- जनता को उल्लू बनाते हो, फुकरा इंसान हार नहीं सकता

Updated on 21-06-2023 08:41 PM
एक बार फिर से 'बिग बॉस' ने रिएलिटी शो की दुनिया में अपना माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 2 की शुरुआत 17 जून से हुई है। जहां 'बिग बॉस 16' के दौरान 'बिग बॉस' पर बायस्ड होने के आरोप खूब जमकर लगे हैं, यहां भी वही माहौल शुरू से बनता दिख रहा है। दरअसल, इस शो के अंदर पहले ही कैप्टंसी टास्क में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर 'बिग बॉस' पर फिर से पक्षपात को लेकर उंगलियां उठने लगी हैं। 'बिग बॉस' ने सायरस और अभिषेक को कैप्टंसी टास्क के लिए काम पर लगाया, जिसके बाद घरवाले दोनों के सामने खुद को साबित करने की कोशिश करते दिख कि बेस्ट कैप्टन वो क्यों हो सकते हैं। इसके बाद ये टास्क भी हुआ, जिसमे कहने को विनर तो अभिषेक मल्हान बने, लेकिन कैप्टन बनीं फलक नाज। इसी के साथ 'बिग बॉस' एक बार फिर से कटघरे में है।


New captain of Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस' अनाउंस करते हैं कि सायरस और अभिषेक इस घर के एक-एक सदस्य के साथ कैप्टन मेकर्स का काम करेंगे। इसके बाद घर के हर सदस्य दोनों से अलग-अलग मिलकर खुद को कैप्टन के लिहाज से बेस्ट बताने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद दोनों को एक-एक सदस्य के साथ कैप्टंसी टास्क का काम मिलता है।

फलक नाज को इस घर का कैप्टन बना दिया गया
अभिषेक मल्हान ने जहां अकांक्षा पुरी को नॉमिनेट किया वहीं सायरस ब्रोचा ने फलक नाज को। इस कॉन्टेस्ट में दोनों ग्रुप ने अपना-अपना परफॉर्मेंस दिया जिसके बाद फलक नाज को इस घर का कैप्टन बना दिया गया।

अब कैप्टंसी को लेकर सबका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है
वहीं इसी टास्क का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक मल्हान और अकांक्षा पुरी परफॉर्म करते दिख रहे हैं। लोगों को फुकरा इंसान का परफॉर्मेंस काफी पसंद आया और अब कैप्टंसी को लेकर सबका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है।

लोगों ने कहा- यकीन ही नहीं कर सकता कि फुकरा इंसान हार सकता है

लोगों ने लिखा है, 'मैं शर्त लगाता हूं और बिग बॉस टीम को ओपनली चैलेंज करता हूं कि किसी थर्ड पार्टी को पब्लिकली ये काम दे, मुझे यकीन है कि अभिषेक ही जीतेंगे।' एक ने गुस्से में कहा है, 'बिग बॉस बेवकूफ बना रहा है, जनता को ये बोलकर कि जनता के हाथ में है पावर। यकीन ही नहीं कर सकता कि फुकरा इंसान हार सकता है। पूरा मूड खराब कर दिया। मैं तो अब बिग बॉस देखना बंद कर रहा हूं।'

'बिग बॉस बहुत घटिया पॉलिटिक्स खेल रहा'

एक और ने कहा, 'जी हां, वोटिंग में साफ-साफ अभिषेक जीत रहा था, लेकिन आप लोगों को यूट्यूबर को आगे नहीं बढ़ाना है। जनता बॉस है, ये कहना ही फेक है।' एक ने कहा- जनता नहीं है असली बॉस, ये बस मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। एक और यूजर ने लिखा है- बिग बॉस बहुत घटिया पॉलिटिक्स खेल रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.