हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने

Updated on 20-03-2026 01:22 PM
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब गए हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने भी ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने हाथों में खास मेहंदी लगवाई, जिसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है। हिना ने हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी खूबसूरत मेहंदी लगवाई। इस मौके पर उन्होंने सलवार, झुमके और चूड़ियां भी पहनीं।

हिना खान की ईद की मेहंदी, यूजर्स को लगी मिर्ची

हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी मदमस्त अदाएं फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं, पर कुछ लोगों को इस पर भी परेशान हो गई। उन्होंने अपने तानों और कमेंट्स से हिना खान के ईद के जश्न में खलल डालने की कोशिश की। जहां कुछ ने पूछा कि क्या हिना ने रोज़े रखे थे, जो वो ईद मना रही हैं, तो वहीं कुछ ने ताना मारा कि जो लोग रोज़े नहीं रखते हैं उनकी ईद दो दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

हिना की कश्मीरी चूड़ियां, झुमके और मेहंदी, शेयर कीं 12 तस्वीरें

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईद की तैयारियां दिखाते हुए 12 तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती, नए कपड़े, कश्मीरी चूड़ियां और झुमके दिखाती नजर आईं। साथ में लिखा- ईद की तैयारियां..मेहंदी, फर्शी सलवार, झुमके , कश्मीरी चूड़ियां...सब सेट है।'

यूजर्स ने रोज़े न रखने पर मारा ताना, उड़ाया मजाक

इस पोस्ट पर जहां फैंस ने प्यार बरसाया, वहीं कुछ यूजर्स ने ऊल-जुलूल कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा, 'जो रोज़े नहीं रखते, उनकी ईद दो दिन पहले आ जाती है।' एक और कमेंट आया, 'रोज़े रखे थे?' किसी ने कहा कि रोज़ेदारों की ईद होती है, उनकी नहीं जिन्होंने रोज़े नहीं रखे। वहीं कुछ ने हिना खान के पैरों पर मेहंदी लगाने पर सवाल उठा दिए।

हिना खान को हुआ था कैंसर, नहीं रख पाती थीं रोज़े

मालूम हो कि हिना खान का जब 2025 में कैंसर का इलाज चल रहा था, तो उन्होंने अपना पहला रोज़ा रखा था। वह हेल्थ इशूज के कारण रोज़ा नहीं रख पाती हैं, पर इफ्तारी और बाकी रिचुअल जरूर करती हैं।

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी, शादी

हिना खान की बात करें, तो उन्होंने 4 जून 2025 को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। वह कई सालों से उन्हें डेट कर रही थीं। हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। वह एक टीवी प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं। उसी शो के वक्त से हिना और रॉकी एक-दूसरे के करीब आ गए। हिना खान को जब ब्रेस्ट कैंसर हुआ, तो भी रॉकी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और हर कदम साथ दिया। दोनों टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में भी साथ नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.