भारत ने आर्मीनिया को दिया पिनाका तो घबराए अजरबैजान और पाकिस्‍तान, दौड़े-दौड़े पहुंचे जनरल असीम मुनीर

Updated on 02-11-2023 03:02 PM
बाकू: भारत और आर्मीनिया के बीच बढ़ती दोस्‍ती से पाकिस्‍तान और अजरबैजान दोनों ही टेंशन में आ गए हैं। भारत के आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट समेत घातक हथियारों की सप्‍लाई करने के बाद अब पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ अचानक से अजरबैजान के दौरे पर पहुंचे हैं। पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने अजरबैजान के साथ सैन्‍य और रक्षा संबंध को बढ़ाने का ऐलान किया है। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि जनरल मुनीर की यह यात्रा पाकिस्‍तान और अजरबैजान के बीच रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है।

पाकिस्‍तानी सेना ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जनरल असीम मुनीर ने अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलियेव, रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों से मुलाकात की है। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और ट्रेनिंग के क्षेत्र में सहयोग और ज्‍यादा बढ़ाने पर चर्चा हुई है। पाकिस्‍तान ने नगर्नो कराबाख की जंग के दौरान अजरबैजान की हथियारों से खुलकर मदद की थी। पाकिस्‍तानी सेना रॉकेट और कई अन्‍य घातक हथियार अजरबैजान को देती है। तुर्की, इजरायल और पाकिस्‍तान के हथियारों के बल पर ही अजरबैजान ने आर्मीनिया से नगर्नो कराबाख को छीन लिया था।

भारत ने आर्मीनिया को भेजे पिनाका रॉकेट


पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने अजरबैजान के सैनिकों से भी मुलाकात की और उनकी तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि अजरबैजान ने सेना के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है और पाकिस्‍तान आगे भी उसे समर्थन देता रहेगा। पाकिस्‍तान और अजरबैजान ने कहा कि वे क्षेत्र में स्थिरता चाहते हैं। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने यह दौरा ऐसे समय पर किया है जब भारत ने अजरबैजान की दादागिरी के शिकार आर्मीनिया को पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर की सप्‍लाई की है। भारतीय पिनाका सिस्‍टम की पहली खेप गत 5 अक्‍टूबर को आर्मीनिया के लिए रवाना की गई थी।

भारत ने खुलकर देश का नाम नहीं बताया था लेकिन व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि यह आर्मीनिया को सप्‍लाई किया गया है। पिछले साल आर्मीनिया ने भारत के डीआरडीओ को पिनाका रॉकेट सिस्‍टम खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था। यह पूरी डील 2000 करोड़ रुपये की हुई थी। पिनाका Mk-1 ER रॉकेट सिस्‍टम 45 किमी दूरी तक अपने लक्ष्‍य का शिकार कर सकती है। वहीं पिनाका Mk-2 रॉकेट सिस्‍टम 75 किमी दूरी तक मार करने में सक्षम है।

भारत भड़क उठा था अजरबैजान


भारत और अब पिनाका का Mk-2 ER वर्जन बना रहा है जो 120 किमी तक तबाही मचा सकेगी। खबरों के मुताबिक भारत का पिनाका सिस्‍टम ईरान के रास्‍ते आर्मीनिया पहुंचा है। भारत के इस रॉकेट देने से अजरबैजान बुरी तरह से भड़क उठा था। अजरबैजान ने भारत से अनुरोध किया था कि वह घातक हथियार आर्मीनिया को नहीं दे। आर्मीनिया ने अब भारत की एक कंपनी 155 एमएम की तोपों के लिए भी बड़ा सौदा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.