खालिस्‍तान पर भारतीय पत्रकार ने पूछा सवाल तो भागे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, देखें

Updated on 21-09-2023 12:49 PM
न्‍यूयॉर्क: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद अब सवालों से बचते हुए दिख रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए न्‍यूयॉर्क में यूएन के मुख्‍यालय पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई की संवाददाता ने ज‍ब कनाडा के पीएम से खालिस्‍तान और उनके आरोपों को भारत के खारिज किए जाने पर सवाल किया तो ट्रूडो बिना जवाब दिए बचकर निकल गए। यही नहीं जब दोबारा उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो भी ट्रूडो भाग निकले। इससे पहले भारत ने कनाडा के सभी बेबुनियाद आरोपों को खारिज कर दिया था और जैसे को तैसा वाला जवाब दिया था।

यही नहीं भारत ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए परामर्श जारी किया था। भारत कनाडा जा रहे लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत ज्‍यादा सतर्कता बरतें। भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने यह चेतावनी ऐसे समय पर जारी की है जब कनाडा के अंदर भारत के व‍िरोधी गत‍िव‍िधि तेज हो रही है और घृणा हिंसा बढ़ रही है। इस परामर्श में कहा गया है कि हाल के दिनों में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के एक धड़े को लक्ष्‍य करके धमकी दी जा रही है जो भारत व‍िरोधी अजेंडे का व‍िरोध करते हैं।

अमेरिका ने भारत को दिया ज्ञान

भारत व‍िदेश मंत्रालय ने कहा कि इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उन इलाकों और संभाव‍ित जगहों पर जाने से परहेज करें जहां पर इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय ने इस पूरे मामले पर अब ज्ञान दिया है और कहा है कि अमेरिका इस आरोप को लेकर बेहद चिंत‍ित है कि निज्‍जर की हत्‍या में भारतीय एजेंट शामिल थे। राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका भारत को प्रेरित करेगा कि वह इस जांच में शामिल हो।

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ऐलान किया था कि कनाडा की खुफिया एजेंसियां पूरी सक्रियता के साथ भारतीय एजेंटों के हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या में शामिल होने के व‍िश्‍वसनीय आरोपों की जांच कर रही हैं। निज्‍जर की जून में ब्रिटिश कोलंबिया इलाके में हत्‍या कर दी गई थी। उनके इस आरोप का भारत करारा जवाब दिया था। जस्टिस ट्रूडो के इन आरोपों के बाद खालिस्‍तानी आतंकी पन्‍नू ने भी भारत और कनाडा में रह रहे हिंदुओं को धमकी दी थी। कनाडा ने इस पर कोई ऐक्‍शन नहीं लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.