कृष्णा अभिषेक संग झगड़े पर कीकू शारदा से पूछा सवाल, तो मिला यह जवाब, वायरल वीडियो में लड़ते दिखे थे दोनों

Updated on 22-08-2025 02:10 PM
ऐसा लगता है कि कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं है। हाल ही कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की लड़ाई का वीडियो सामने आया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। कीकू ने भी इस पर रिएक्ट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कृष्णा अभिषेक संग मनमुटाव या इस झगड़े के वीडियो पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

सामने आए वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रैक्टिस शेड्यूल के लिए झगड़ते दिखे, जबकि शो का क्रू उन्हें शांत करवा रहा था। कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई देख फैंस को झटका लगा। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे 'पीआर स्टंट' बताया। यूजर्स यह भी बोले कि कृष्णा और कीकू शारदा ने प्रैंक किया है, और उनकी कोई लड़ाई नहीं हुई है। झगड़े की असल वजह तो सामने नहीं आई है, पर वायरल वीडियो में एक क्रू मेंबर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आपका जब कॉल आया मैंने आपको बोला पर इनका जब कॉल आया मैंने इनको भी बोला हुआ था।

कीकू शारदा का झगड़े पर कुछ भी बोलने से इनकार

वहीं, कीकू शारदा ने कृष्णा अभिषेक संग झगड़े के बारे में पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा से संपर्क किया गया और लड़ाई के बारे में पूछा गया। जहां कृष्णा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, वहीं कीकू शारदा ने कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया।

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जुगलबंदी

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जुगलबंदी को बेहद पसंद किया जाता है। वो कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अलग-अलग किरदारों में साथ नजर आते हैं। कभी वो धरम और सनी बनकर आते हैं, तो कभी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी अफसर- मोना और सोना बनकर आते हैं, पर दोनों की लड़ाई का जो वीडियो सामने आया, उसने सनसनी मचा दी।

कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक का क्यों हुआ झगड़ा? क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में कीकू शारदा कह रहे हैं, 'मैं टाइम पास कर रहा हूं?' इस पर कृष्णा अभिषेक नाराज होकर बोलते हैं, 'तो ठीक है फिर, आप करलो। मेरेको कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं जाता हूं यहां से।' यह सुनकर कीकू शारदा कहते हैं, 'बात वो नहीं है। बात ये है कि अगर मुझे बुलाया गया है तो अपना खत्म कर लूं ना पहले।' कृष्णा ने फिर कीकू से कहा, 'भाई मैं आपसे प्यार करता हूं और बहुत इज्जत करता हूं। मैं आप पर अपनी आवाज ऊंची नहीं करना चाहता।' तब कीकू ने कहा, 'रेज़ वॉइस का बात नहीं है। आप इसको गलत तरीके से लेके जा रहे हो।'

यूजर्स ने बताया 'स्क्रिप्टेड' और शो हिट कराने की टेक्नीक

कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के इस वीडियो को देख यूजर्स ने इसे शो हिट कराने की निंजा टेक्नीक बताया। कुछ ने कहा कि ये सब स्क्रिप्टेड है। वहीं, इस वीडियो में कपिल शर्मा कहीं नजर नहीं आए। देखना यह होगा कि इस लड़ाई का असली सच क्या और कब सामने आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.