जब करीना कपूर और करण जौहर के झगड़े का कारण बन गया था पैसा, एक-दूसरे से नजरें चुराने लगे थे पुराने यार!

Updated on 27-04-2023 09:13 PM
Throwback Thursday: एक समय था जब करण जौहर और करीना कपूर खान का झगड़ा हो गया था। ऐसा मनमुटाव हुआ था कि दोनों ने एक दूसरे से नजरें तक मिलाना बंद कर दिया था। खुद करण जौहर ने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल बॉय' में इस किस्से का जिक्र किया था। वही करीना कपूर, जिन्होंने करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' में 'पू' बनकर बिजलियां गिराई थीं। करण तो पहली बार में ही करीना कपूर को देखकर अपनी हिरोइन मान बैठे थे, मगर आगे चलकर दोनों के बीत ऐसी तकरार हुई कि सालभर दोनों ने एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखी। आइए नवभारत टाइम्स की थ्रोबैक थर्सडे सीरीज में आपको करण जौहर और करीना कपूर का वो जबरदस्त किस्सा सुनाते हैं।

बात है करीब 20 साल पुरानी

ये बात करीब 20 साल पुरानी। जब करण जौहर 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' से इंडस्ट्री में न केवल अपने पैर जमा चुके थे बल्कि इंडस्ट्री में धाक जमाने की तैयारी भी कर चुके थे। महज 25 और 26 साल के लड़के ने देश की सुपरहिट फिल्म देकर सबको सकते में ला दिया था। जिस उम्र में लड़के अपने शौक पूरा करते हैं, उस उम्र में करण जौहर ने पिता का बिजनेस संभालने की तैयारी कर ली थी।

करीना कपूर और करण जौहर की पहली मुलाकात

करण जौहर की करीना कपूर के साथ पहली मुलाकात हुई थी बॉम्बे टाइम्स की पार्टी में। सिर्फ 18 साल की करीना कपूर का गजब का कॉन्फिडेंस देखकर करण जौहर उनसे इंप्रेस हो गए थे। उनका पार्टी में आत्मविश्वास ऐसा था जैसे उन्होंने कई हिट फिल्में दे दी हैं। मगर तब तक उन्होंने एकमात्र अभिषेक बच्चन के अपोजिट 'रिफ्यूजी' साइन की थी। तभी करण जौहर ने सोच लिया था कि वह 'पू' किरदार के लिए करीना कपूर को ही लेंगे। ये हुआ भी। करीना कपूर ने करण जौहर के साथ 'कभी खुशी कभी गम' में काम किया। उनका रोल सबको पसंद भी आया। मगर आगे चलकर दोनों के बीच तनाव हो गया था।

कल हो न हो के लिए करण जौहर ने कसी कमर

करण जौहर बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे थे। वह तीसरी फिल्म 'कल हो न हो' की तैयारी कर रहे थे। वह कहानी लिख चुके थे। उन्होंने इसे डायरेक्ट करने के लिए दोस्त निखिल आडवाणी को चुना। न्यूयॉर्क में कई दिन गुजारने के बाद वह मुंबई आए और 'कल हो न हो' की कास्टिंग करने लगे। इस फिल्म के लिए करण जौहर की पहली पसंद करीना कपूर थीं जिन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

करीना ने रिजेक्ट की थी करण जौहर की फिल्म

करण जौहर चाहते थे कि 'कल हो न हो' में करीना कपूर काम करें। तब वह बेबो के पास गए और फिल्म को लेकर बात की। तब करीना ने कहा कि 'मैंने अभी अभी 'मुझसे दोस्ती करोगी' में काम किया। इसे आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट कुणाल कोहली ने बनाया था। अब तुम्हारी फिल्म निखिल बना रहे हैं। मुझे उनपर विश्वास नहीं है।'

करण जौहर का नहीं उठाया करीना ने फोन

करण जौहर ने खुद अपनी किताब 'एन अनसूटेबल बॉय' में बताया था कि ''कल हो न हो' के लिए करीना कपूर ने इतनी भारी भरकम फीस मांग ली थी जितनी शाहरुख खान को मिल रही थी। फिर क्या मैंने मना कर दिया। क्योंकि उस वक्त हमारी हालत ठीक नहीं थी। मैंने उस दौरान करीना कपूर को फोन भी किया था और उन्होंने नहीं उठाया। बस फिर हमने बातचीत बंद हो गई। करीब सालभर हमने एक दूसरे से बात नहीं की। पार्टी में भी अनदेखा कर देते थे।'

ऐसे शुरू हुई करण और करीना की बातचीत

करण जौहर और करीना कपूर की बातचीत दोबारा तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस को पता चला कि करण के पिता यश जौहर को कैंसर हो गया है। तब डायरेक्टर पिता के साथ न्यूयॉर्क में थे और पिता का इलाज करवा रहे थे। तब करीना ने फोन किया और पिता का हालचाल लिया। फिर दोबारा दोनों की बात सामान्य हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.