जब कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को भेजा गया रवीना टंडन के नाम का दिल वाला 'बम'!

Updated on 07-04-2023 08:04 PM
रवीना टंडन, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर खूब राज किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, जूही चावला और काजोल सहित उन एक्ट्रेसेस को तगड़ी टक्कर दी, जो पहले से ही इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए बैठी थीं। सिर्फ यही नहीं, पद्म श्री रवीना उस दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक रहीं। साल 1991 में 'पत्थर के फूल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रवीना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है, जो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, कारगिल युद्ध और बम से जुड़ा है। आइये जानते हैं कि भारतीय सैनिकों ने बमों पर रवीना का नाम क्यों लिखा था?

भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध के दौरान बमों पर लिखा था रवीना का नाम

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। इस खुलासे के कुछ साल बाद 1991 में कारगिल युद्ध हुआ। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने कुछ बमों के ऊपर 'रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ के लिए' लिख दिया। साथ में दिल भी बनाया था। इन बमों को युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल किया जाना था। जब इन बमों की फोटोज अखबारों में सामने आई तो जनता ने भारतीय जवानों के इस कदम की खूब सराहना की।

रवीना ने यूं किया था रिएक्ट

इस घटना के कुछ सालों के बाद रवीना टंडन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बमों के ऊपर उनका नाम लिखे जाने पर रिएक्ट किया था। खुलासा किया था कि उन्होंने फोटोज बहुत बाद में देखी थीं। उन्होंने ये भी माना था कि वो युद्ध की जगह बातचीत करने के विकल्प को चुनने की सलाह देंगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी स्वीकार किया कि अगर उन्हें अपने देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर खड़े होने की जरूरत पड़ी तो वो पूरे दिल और साहस के साथ ऐसा करेंगी।

रवीना को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

रवीना टंडन को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। रवीना डायरेक्टर रवि टंडन की बेटी हैं। इससे पहले वो नेशनल अवॉर्ड और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। उन्होंने 'दिलवाले', 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'लाडला', 'दमन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दूल्हे राजा', 'शूल' और 'केजीएफ 2' सहित कई सुपर हिट मूवीज में काम किया है।

रवीना टंडन के पति अनिल थडानी और उनके चार बच्चे- राशा, रणबीर, पूजा और छाया

48 साल की रवीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 22 फरवरी 2004 को बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं- राशा और रणबीर। इससे पहले एक्ट्रेस ने दो बेटियों को गोद भी लिया था, जिनका नाम छाया और पूजा है। वो अक्सर अपनी फैमिली संग फोटोज शेयर करती हैं, जो खूब पसंद की जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.